रांची : आम जनता को डरा रहे हैं पीएम मोदी : डॉ अजय
Updated at : 24 Apr 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को डरा रहे हैं. मोदी और अमित शाह पुरानी फिल्म के निर्देशक रामसे ब्रदर्स की तरह काम कर रहे हैं. डॉ कुमार मंगलवार को होटल आर्या में पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता इनको […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को डरा रहे हैं. मोदी और अमित शाह पुरानी फिल्म के निर्देशक रामसे ब्रदर्स की तरह काम कर रहे हैं. डॉ कुमार मंगलवार को होटल आर्या में पत्रकाराें से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता इनको समझ चुकी है. मोदी बार-बार झारखंड आयें और यहां प्रचार करें. इससे कांग्रेस को ही फायदा होगा. उन्होंने कहा कि एमएसओ के सर्वे के अनुसार झारखंड गरीबी रेखा में किस स्थान पर है, यह किसी से छिपा नहीं है.
स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी झारखंड 23 वें स्थान पर है. इसके लिए मोदी को जनता से माफी मांगनी चाहिए. डॉ कुमार ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि हर लोकसभा क्षेत्र में कम से कम तीन-चार बार रघुवर दास जायें. उन्हें हर क्षेत्र में जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार में संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा समाप्त कर दी गयी है.
जल्द झारखंड आयेंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
डॉ अजय ने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन करने के लिए दो-तीन दिनों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक झारखंड आयेंगे. नवजोत सिद्धू, शत्रुघ्न सिन्हा, सादिक पटेल, भूपेश बघेल सभा को संबोधित करेंगे. प्रियंका गांधी का रोड शो भी होगा.
सीएम सरना कोड लागू करें, समर्थन करेंगे
डॉ अजय ने कहा कि मुख्यमंत्री काे साढ़े चार साल बाद सरना कोड लागू करने की बात याद आयी है. वे सरना कोड लागू करें, कांग्रेस उसका पूरा समर्थन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




