रांची : राजधानी की सर्जिकल दुकानों में नहीं मिल रही है व्हील चेयर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2019 8:40 AM
विज्ञापन
रांची : राजधानी की सर्जिकल दुकानों में खोजने से भी व्हील चेयर नहीं मिल रही है. व्हील चेयर का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है. सोमवार को एक व्यक्ति व्हील चेयर खरीदने के लिए सर्जिकल दुकानों में चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें व्हील चेयर नहीं मिली. सर्जिकल दुकान में बताया गया कि एक माह […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी की सर्जिकल दुकानों में खोजने से भी व्हील चेयर नहीं मिल रही है. व्हील चेयर का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया है. सोमवार को एक व्यक्ति व्हील चेयर खरीदने के लिए सर्जिकल दुकानों में चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें व्हील चेयर नहीं मिली. सर्जिकल दुकान में बताया गया कि एक माह बाद ही व्हील चेयर मुहैया करायी जा सकती है. व्हील चेयर की अचानक कमी मतदान को सुव्यवस्थित करने की वजह से हुई है. जिला प्रशासन द्वारा राज्य के सभी बूथ में व्हील चेयर की व्यवस्था करने को कहा गया है.
जानकारी के अनुसार राजधानी के सर्जिकल सप्लायरों द्वारा 400 व्हील चेयर जिला प्रशासन को भेज दिया गया है. इसके बाद भी 200 व्हील चेयर की मांग की गयी है, जिसको कंपनियों को उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है. व्हील चेयर के अलावा उसके पुर्जे भी नहीं मिल पा रहे हैं. ऐसी स्थिति में खराब पड़े व्हील चेयर की रिपेयरिंग कराकर उसे भी काम में नहीं लाया जा सकता. बहरहाल प्रश्ासन अब दूसरे स्तर से व्हील चेयर की जुगाड़ में लगा है, ताकि दिव्यांगों और लाचार व्यक्तियों को मतदान के समय बूथ पर लाने में दिक्कत न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










