तोरपा : हाथियों का उत्पात, दीवार गिरने से महिला हुई घायल
Updated at : 22 Apr 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

तोरपा : प्रखंड के अम्मा पंचायत के कोरकोटोली गांव में शनिवार की रात जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. इसी क्रम में घर की दीवार गिरने से उसमें दब कर एक महिला घायल हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार रात एक बजे चार-पांच जंगली हाथी कोरकोटोली गांव में घुसे. वहां उसने पतरस तोपनो के […]
विज्ञापन
तोरपा : प्रखंड के अम्मा पंचायत के कोरकोटोली गांव में शनिवार की रात जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. इसी क्रम में घर की दीवार गिरने से उसमें दब कर एक महिला घायल हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार रात एक बजे चार-पांच जंगली हाथी कोरकोटोली गांव में घुसे. वहां उसने पतरस तोपनो के घर को ढाह दिया. दीवार गिरने से उसमें दब कर पतरस तोपनो की पत्नी सलोमी तोपनो घायल हो गयी.
उसे रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया. हाथियों ने उत्पात के क्रम में इसी गांव के अघनु तोपनो तथा हरिश्चंद्र सिंह के घर को भी ढाह दिया तथा उनके घर में रखे धान, चावल आदि खा गये. मुखिया जुलियानी तोपनो ने प्रखंड प्रशासन से सभी पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है. सूचना पाकर फॉरेस्टर केदार राम वहां पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




