मांडर के मारुति महायज्ञ में उमड़ी भीड़

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 22 Apr 2026 10:14 PM

विज्ञापन

महायज्ञ के सातवें दिन बुधवार को भगवान को नगर भ्रमण कराया गया.

विज्ञापन

मांडर. प्रखंड के कुरकुरा मंदरो में चल रहे नौ दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति महायज्ञ के सातवें दिन बुधवार को भगवान को नगर भ्रमण कराया गया. बाजे गाजे के साथ भगवान के नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. पूरा गांव धार्मिक नारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे. बाद में यज्ञस्थल पर अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया गया. यहां प्रत्येक शाम को रामकथा का भी आयोजन किया जा रहा है. मौके पर श्रीराम सेवा समिति कुरकुरा मंदरो के अध्यक्ष संजय शाही, रामचंद्र साही, रंथेश्वर साही, संजय साही, विजय साही, बलवीर सिंह, निरंजन सिंह, ज्ञान सिंह, मनभुलावन सिंह, आनंद किशोर सिंह, गणेश गिरी, देवेंद्र साहू, सुमन मिस्त्री आजाद अंसारी, शमीम अंसारी, मुमताज अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola