रांची : हरमू मैदान में सभा, सुबोधकांत ने कहा, मुश्किल में देश, पहले ऐसा संकट कभी नहीं देखा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने हरमू मैदान में रैली की. रैली में महागठबंधन के तहत झामुमो, झाविमो, राजद के नेता भी शामिल थे. रैली को संबोधित करते हुए श्री सहाय ने कहा कि जिस तरह हमने सिल्ली और गोमिया जीता, उसी तरह झारखंड की सभी 14 सीटें जीतेंगे. […]
विज्ञापन
रांची : नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने हरमू मैदान में रैली की. रैली में महागठबंधन के तहत झामुमो, झाविमो, राजद के नेता भी शामिल थे. रैली को संबोधित करते हुए श्री सहाय ने कहा कि जिस तरह हमने सिल्ली और गोमिया जीता, उसी तरह झारखंड की सभी 14 सीटें जीतेंगे.
उन्होंने कहा कि मैंने आज से पहले ऐसा संकट कभी नहीं देखा. हालत यह है कि कपिल सिब्बल ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया, लेकिन मोदी सरकार ने एक साथ सभी मीडिया हाउस के सर्वर को डाउन कर दिया. हालात ऐसे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के जज को आगे आकर आपसे और हमसे कहना पड़ता है कि देश में सब ठीक नहीं.
उन्होंने कहा कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं की नींव को हिलाने का काम हो रहा है. गांधी परिवार शहीदों का परिवार है. उन्होंने कहा कि इस बार की लड़ाई तानाशाही के खिलाफ, मोदी के झूठ के खिलाफ, रघुवर दास की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी साड़ी बांधकर निकल पड़ी हैं अपनी दादी इंदिरा की राह पर.
सुबोधकांत सहाय रांची नहीं, बल्कि पूरे झारखंड की शान : पूर्व मंत्री राजेंद सिंह ने कहा कि सुबोधकांत सहाय रांची नहीं बल्कि पूरे झारखंड की शान हैं.
पूर्व मंत्री ददई दुबे ने कहा कि अगर इस बार मोदी आ गये तो देश में अंग्रेजी शासन आ जायेगा. राजद युवा अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि रांची का यह चुनाव रघुवर एवं सुबोधकांत के बीच का है. झामुमो के पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार एवं राज्य में रघुवर सरकार आयी है तब से झारखंड की अस्मिता खतरे में पड़ गयी है. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और कांग्रेस विधायक डा इरफान अंसारी ने भी विचार रखे.
झाविमो के केंद्रीय महासचिव बंधु तिर्की ने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है. डॉ करमा उरांव ने कहा कि झारखंड में धर्मांतरण की बात करते हैं पर सरना कोड में मुंह छिपाते हैं. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने नारा दिया कि 2019 भाजपा फिनिश. ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि देश में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है.
झामुमो की नेता महुआ मांझी ने कहा कि सुबोधकांत कांग्रेस के ही नहीं बल्कि महागठबंधन के प्रत्याशी हैं. कार्यक्रम में राजेश ठाकुर, कुमार गौरव, मुश्ताक आलम, प्रेमशाही मुंडा, केशव महतो कमलेश, राकेश महतो, अंतु तिर्की, सुशीला एक्का, राजद नेता मनोज पांडेय, कैलाश यादव, झाविमो के प्रवीण सिंह, शोभा यादव, प्रभुदयाल बड़ाईक, सुनील गुप्ता, जीतेंद्र वर्मा, पूर्व मेयर रमा खलखो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










