भाजपा ने झारखंड के 10 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, रांची, चतरा और कोडरमा पर सस्पेंस बरकरार...

नयी दिल्ली/रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को झारखंड की 14 सीटों में से 10 सीट के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बाकी के तीन सीटों में रांची, चतरा और कोडरमा के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगना अभी बाकी है. बताया यह जा रहा है कि इन तीन संसदीय […]
नयी दिल्ली/रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को झारखंड की 14 सीटों में से 10 सीट के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बाकी के तीन सीटों में रांची, चतरा और कोडरमा के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगना अभी बाकी है. बताया यह जा रहा है कि इन तीन संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा आगामी 25 मार्च को की जायेगी.
भाजपा की ओर से शनिवार को झारखंड के जिन 10 सीट के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है, उनमें राजमहल (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र से हेमलाल मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा, दुमका (सुरक्षित) से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे, धनबाद से पशुपतिनाथ सिंह, जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो, सिंहभूम (सुरक्षित) से लक्ष्मण गिलुवा, खूंटी (सुरक्षित) से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, लोहरदगा (सुरक्षित) से केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, पलामू (सुरक्षित) से विष्णु दयाल राम और हजारीबाग से केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है.
भाजपा की ओर से जारी सूची में ज्यादातर उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र के वर्तमान सांसद भी हैं, केवल खूंटी (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र से सांसद कड़िया मुंडा का टिकट काटकर अर्जुन मुंडा को प्रत्याशी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




