लोकसभा चुनाव 2019 : प्रत्याशी चयन पर विमर्श को लेकर आज फिर दिल्ली जायेंगे सीएम रघुवर दास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Mar 2019 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास 19 मार्च फिर दिल्ली जायेंगे. मुख्यमंत्री रविवार को इसको लेकर दिल्ली गये थे. उन्होंने केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल समेत पार्टी के आला-अधिकारियों के साथ मुलाकात भी की थी. इसी बीच गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर […]
विज्ञापन
रांची : लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास 19 मार्च फिर दिल्ली जायेंगे.
मुख्यमंत्री रविवार को इसको लेकर दिल्ली गये थे. उन्होंने केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल समेत पार्टी के आला-अधिकारियों के साथ मुलाकात भी की थी. इसी बीच गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की खबर आ गयी. इसके बाद पार्टी की ओर से सोमवार को सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये
इसके बाद मुख्यमंत्री सोमवार को सुबह करीब 10.30 बजे रांची पहुंचे. इसके बाद सीधे जमशेदपुर चले गये. प्रत्याशियों के नाम पर विस्तार से चर्चा करने को लेकर मुख्यमंत्री मंगलवार को फिर दिल्ली जायेंगे. सूत्रों के अनुसार हर सीट पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा काफी सतर्कता बरत रही है. वर्तमान सांसदों और उनकी लोकप्रियता को आधार बना कर कुछ हेरफेर की भी संभावना नजर आ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




