झारखंड में 2,20,753 लोग पहली बार करेंगे मतदान, सबसे ज्यादा युवा वोटर पलामू में जुड़े, थर्ड जेंडर के सर्वाधिक वोटर यहां

Updated at : 15 Mar 2019 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 2,20,753 लोग पहली बार करेंगे मतदान, सबसे ज्यादा युवा वोटर पलामू में जुड़े, थर्ड जेंडर के सर्वाधिक वोटर यहां

रांची : झारखंड में इस बार 2,20,753 लोग अपने जीवन में पहली बार मतदान करेंगे. ये वो वोटर हैं, जिनका नाम पहली बार मतदाता सूची में दर्ज हुआ है. इनकी उम्र 18-19 वर्ष है. इस उम्र वर्ग के सबसे ज्यादा मतदाता पलामू लोकसभा क्षेत्र में जुड़े हैं. इनकी संख्या 30,158 है. इसमें 19585 पुरुष, 10571 […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड में इस बार 2,20,753 लोग अपने जीवन में पहली बार मतदान करेंगे. ये वो वोटर हैं, जिनका नाम पहली बार मतदाता सूची में दर्ज हुआ है. इनकी उम्र 18-19 वर्ष है. इस उम्र वर्ग के सबसे ज्यादा मतदाता पलामू लोकसभा क्षेत्र में जुड़े हैं. इनकी संख्या 30,158 है. इसमें 19585 पुरुष, 10571 महिला और 2 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं.

इसे भी पढ़ें : दुमका में जीत का चौका लगाने के लिए तैयार झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन

पलामू के बाद रांची में सबसे ज्यादा 26956 युवा मतदाता जुड़े हैं. इनमें 15863 पुरुष, 11091 महिला और 2 अन्य शामिल हैं. 18-19 वर्ष आयु वर्ग में पहली बार मतदाता सूची में शामिल किये गये 29 लोगों ने अपना नाम अन्य श्रेणी (थर्ड जेंडर) में दर्ज कराया है. इस श्रेणी के सबसे ज्यादा 11 मतदाता रांची से सटे लोहरदगा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में हैं.

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019 : ममता बनर्जी की नजरें प्रधानमंत्री की कुर्सी पर

अन्य श्रेणी के मतदाताओं की बात करें, तो चतरा, गिरिडीह और खूंटी में इनकी संख्या 0 (शून्य) है. हजारीबाग, गोड्डा और जमशेदपुर में 1-1 मतदाता हैं, जबकि राजमहल, कोडरमा, धनबाद, सिंहभूम और पलामू में 2-2 वोटर अन्य श्रेणी के हैं. दुमका में इस श्रेणी के तीन मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. सबसे ज्यादा युवा पुरुष वोटर पलामू जिला में जुड़े हैं, तो रांची में सबसे ज्यादा महिला वोटर जुड़ी हैं. यह संख्या क्रमश: 19585 और 11091 हैं.

लोकसभा क्षेत्र में जुड़े युवा (18-19 वर्ष के) वोटर
लोकसभा क्षेत्र का नामपुरुषमहिलाथर्ड जेंडरकुल
राजमहल6,2193,579029,800
दुमका8,8055,5320314,340
गोड्डा9,3955,9680115,364
चतरा8,5285,2690013,797
कोडरमा9,3945,6770215,073
गिरिडीह9,2295,6640014,893
धनबाद8,1634,5490212,714
रांची15,86311,0910226,956
जमशेदपुर8,1315,6130113,745
सिंहभूम7,0766,0040213,082
खूंटी7,9836,9610014,944
लोहरदगा6,4925,1541111,657
पलामू19,585 10,5710230,158
हजारीबाग8,8055,4240114,230
कुल1,33,66887,05629
2,20,753
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola