ePaper

पांच सीटों पर झामुमो का दावा, 18 को संभावित प्रत्याशी के नाम पर चर्चा, जानें अब तक तय हुए फॉर्मूले में कौन सीट किसके पास

Updated at : 13 Mar 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
पांच सीटों पर झामुमो का दावा, 18 को संभावित प्रत्याशी के नाम पर चर्चा, जानें अब तक तय हुए फॉर्मूले में कौन सीट किसके पास

रांची : यूपीए की राजनीति करवट ले रही है. झामुमो और झाविमो ने कांग्रेस पर सीट शेयरिंग की अधिकृत घोषणा के लिए दबाव बनाया है. इधर राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, झामुमो ने लोकसभा की पांच सीटों पर दावा किया है. यूपीए में महागठबंधन के तय फॉर्मूले के तहत झामुमो को कुल 14 लोकसभा सीटों में […]

विज्ञापन
रांची : यूपीए की राजनीति करवट ले रही है. झामुमो और झाविमो ने कांग्रेस पर सीट शेयरिंग की अधिकृत घोषणा के लिए दबाव बनाया है. इधर राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, झामुमो ने लोकसभा की पांच सीटों पर दावा किया है.
यूपीए में महागठबंधन के तय फॉर्मूले के तहत झामुमो को कुल 14 लोकसभा सीटों में से चार सीटें दी गयी है. इसके अलावा झामुमो की नजर चाईबासा और खूंटी सीट पर भी है. हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार कोल्हान की जमशेदपुर सीट छोड़ने का एलान कर चुके हैं. दूसरी ओर झामुमो की दलील है कि सिंहभूम के छह में से पांच विधानसभा सीटों पर झामुमो का कब्जा है. इसलिए चाईबासा सीट पर भी उसका दावा बनता है. इधर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने बताया कि 18 मार्च को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक होगी.
इसमें लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर झामुमो नेता मंथन करेंगे. बैठक में लोकसभा के संभावित प्रत्याशी पर भी चर्चा होगी. झामुमो ने यूपीए फोल्डर में ओड़िशा के मयूरभंज लोकसभा सीट सहित विधानसभा की 10 सीटों पर भी दावेदारी की है. हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों कांग्रेस के आला नेताओं से ओड़िशा में गठबंधन का प्रस्ताव रखा था, लेकिन कांग्रेस ने इसको लेकर अब तक अपना पत्ता नहीं खोला है.
यूपीए के अंदर चल रहे शह-मात के खेल से तय है कि अभी राजनीति करवट ले सकती है.
यूपीए में तय हुआ है सात, चार, दो और एक का फॉर्मूला : झारखंड में महागठबंधन को लेकर कांग्रेस, झामुमो, झाविमो और राजद के नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत हुई है. यूपीए नेताओं की दिल्ली में हुई बैठक के बाद गठबंधन का एक फॉर्मूला तय किया गया था.
इसके तहत कांग्रेस को लोकसभा की सात, झामुमो को चार, झाविमो को दो और झामुमो के खाते एक सीट देने पर सहमति बनी थी. इस फॉर्मूला के तहत सीटों का बंटवारा बाकी है. वहीं झाविमो के साथ कांग्रेस का गोड्डा सीट पर पेंच फंसा है. हालांकि अंदरखाने की सूचना के मुताबिक कांग्रेस ने झाविमो को गोड्डा सीट देने का भरोसा दिया है.
कांग्रेस ने जमशेदपुर छोड़ा, अब झामुमो की नजर चाईबासा और खूंटी पर, ओड़िशा में भी मांग रहे सीट
झामुमो में किस सीट पर कौन हैं दावेदार
दुमका : शिबू सोरेन, राजमहल- विजय हांसदा (दोनों का नाम तय माना जा रहा)
गिरिडीह : जगन्नाथ महतो, मथुरा महतो, रवींद्र पांडेय (संपर्क में हैं)
जमशेदपुर : चंपई सोरेन, कुणाल षाडंगी, आस्तिक महतो, सुमन महतो
चाईबासा (यदि कांग्रेस राजी होती है, तो) : दशरथ गगराई, दीपक बिरुआ,
यूपीए में महागठबंधन के तय फॉर्मूले के तहत झामुमो को लोकसभा सीटों में से चार सीटें दी गयी हैं
अब तक तय हुए फॉर्मूले में कौन सीट किसके पास
कांग्रेस : रांची, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, चाईबासा, पलामू, धनबाद
झामुमो : दुमका, राजमहल, गिरिडीह, जमशेदपुर
झाविमो : गोड्डा (यदि कांग्रेस राजी होती है,तो), कोडरमा
राजद : चतरा लोकसभा सीट
कोल्हान में हमारी मजबूत जमीन है. यूपीए में सीटों का व्यवहारिक बंटवारा होना चाहिए. भाजपा को शिकस्त देनी है, तो सभी पहलुओं को देखना होगा. चाईबासा सीट पर हमारी स्थिति मजबूत है. पार्टी ने 18 को बैठक बुलायी है, घटक दलों से बातचीत चल रही है. गठबंधन को लेकर जल्द सब कुछ साफ होगा.
– सुप्रियो भट्टाचार्य, झामुमो महासचिव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola