चुनाव लोकसभा का, परीक्षा होगी विधायकों की भी, दिखाना होगा दम
Updated at : 12 Mar 2019 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

यूपीए-एनडीए अपने-अपने विधायकों की भी तौलेंगे ताकत लोकसभा में भाजपा के 43 विधायकों को अपने क्षेत्र में बचानी होगी साख महागठबंधन के विधायक भी रहेंगे प्रेशर में, संताल-कोल्हान में शक्ति परीक्षा सतीश कुमार रांची : झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों पर चार चरणों में चुनाव होना है. इसमें यूपीए-एनडीए अपने-अपने विधायकों की ताकत तौलेगा. […]
विज्ञापन
- यूपीए-एनडीए अपने-अपने विधायकों की भी तौलेंगे ताकत
- लोकसभा में भाजपा के 43 विधायकों को अपने क्षेत्र में बचानी होगी साख
- महागठबंधन के विधायक भी रहेंगे प्रेशर में, संताल-कोल्हान में शक्ति परीक्षा
सतीश कुमार
रांची : झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों पर चार चरणों में चुनाव होना है. इसमें यूपीए-एनडीए अपने-अपने विधायकों की ताकत तौलेगा. चुनाव में विधायकों के प्रदर्शन का एसिड टेस्ट भी होगा. जिस क्षेत्र में विधायकों की पकड़ मजबूत होगी, वहां पार्टी प्रत्याशी को सीधा फायदा होगा. चुनाव के दौरान भाजपा के 43 विधायकों के प्रदर्शन की कड़ी परीक्षा होगी. इनके ऊपर अपने-अपने क्षेत्र में साख बचाने की चुनौती भी रहेगी. एनडीए ही नहीं, यूपीए महागठबंधन के विधायकों पर भी प्रेशर रहेगा. इन्हें भी अपने गढ़ संताल परगना व कोल्हान प्रमंडल में ताकत दिखानी होगी.
संताल परगना प्रमंडल
महागठबंधन के 10 विधायकों पर होगा दारोमदार
संताल परगना प्रमंडल में तीन लोकसभा सीट पर चुनाव होना है. इसमें से वर्तमान में गोड्डा सीट पर भाजपा व राजमहल व दुमका सीट पर झामुमो का कब्जा है. संताल परगना के 18 विधानसभा सीट में से फिलहाल 10 सीट महागठबंधन में शामिल दलों के पास है. इसमें झामुमो के छह, कांग्रेस के तीन व जेवीएम का एक विधायक शामिल है.
दलों की स्थिति
पार्टी सीट
भाजपा 08
झामुमो 06
कांग्रेस 03
जेवीएम 01
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
एनडीए को मिल सकता है 18 विधायकों का साथ
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में लोकसभा की चार सीट हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद व कोडरमा में चुनाव होना है. इस प्रमंडल में विधानसभा की 25 सीट है. एनडीए विधायकों की संख्या 18 है. इसमें आजसू के दो विधायक शामिल हैं. एनडीए ने लोकसभा की गिरिडीह सीट आजसू को दी है. अन्य तीन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार होंगे. इस प्रमंडल में महागठबंधन को पांच विधायकों का साथ मिल सकता है. इसमें से तीन विधायक झामुमो व दो विधायक कांग्रेस के हैं. वहीं माले का एक विधायक है.
दलों की स्थिति
भाजपा 16
झामुमो 03
कांग्रेस 02
आजसू 02
माले 01
कोल्हान प्रमंडल
एनडीए व महागठबंधन में सीधा मुकाबला
कोल्हान प्रमंडल में लोकसभा की दो सीट सिंहभूम व जमशेदपुर में चुनाव होना है, जबकि विधानसभा की कुल 14 सीटें हैं. इसमें से आठ महागठबंधन व छह एनडीए के पास है. इसमें झामुमो के सात व भाजपा के पास सीटें हैं. वहीं एक सीट आजसू व एक कांग्रेस के पास है. जय भारत समानता पार्टी की विधायक गीता कोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस की सीट बढ़ गयी है. ऐसे में यहां सीधा मुकाबला संभव है. महागठबंधन में शामिल झामुमो जमशेदपुर व कांग्रेस सिंहभूम की सीट पर दावेदारी कर रहा है.
दलों की स्थिति
झामुमो 07
भाजपा 05
आजसू 01
कांग्रेस 01
दक्षिणी छोटानागपुर
एनडीए की पकड़ है मजबूत
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में लोकसभा की तीन सीट रांची, खूंटी व लोहरदगा में चुनाव होना है. इस प्रमंडल में विधानसभा की 15 सीटें हैं. इसमें से नौ सीट भाजपा व एक सीट आजसू के पास है. शेष पांच सीटों में तीन झामुमो के पास है, जबकि कांग्रेस के पास दो सीट है. इस प्रमंडल में एनडीए विधायकों की पकड़ मजबूत है.
दलों की स्थिति
भाजपा 09
आजसू 01
झामुमो 03
कांग्रेस 02
पलामू
दूसरे विधायकों पर भी भाजपा को करना होगा भरोसा
पलामू प्रमंडल में लोकसभा की दो सीट चतरा व पलामू सीट पर चुनाव होना है. इस प्रमंडल में कुल नौ विधानसभा सीटें हैं. इसमें से पांच सीट पर भाजपा विधायक हैं. वहीं कांग्रेस, बसपा व झाविमो व नव जवान संघर्ष मोर्चा के पास एक-एक सीट है.
दलों की स्थिति
भाजपा 05
कांग्रेस 01
बसपा 01
निर्दलीय 01
झाविमो 01
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




