रांची : आगामी चुनाव एनडीए और ठगबंधन के बीच : प्रतुल

Updated at : 11 Mar 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आगामी चुनाव एनडीए और ठगबंधन के बीच : प्रतुल

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आगामी चुनाव में आमना-सामना राष्ट्रवादी शक्तियों व आज तक हिंदुस्तान को ठगने वालों के बीच होगा. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में भाजपा ने एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा वाली सरकार दी है. पूरे विश्व ने भारत को एक उभरती हुई महाशक्ति […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आगामी चुनाव में आमना-सामना राष्ट्रवादी शक्तियों व आज तक हिंदुस्तान को ठगने वालों के बीच होगा. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में भाजपा ने एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा वाली सरकार दी है.

पूरे विश्व ने भारत को एक उभरती हुई महाशक्ति के रूप में स्वीकार किया है. दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष का महागठबंधन खड़ा है, जिसने आज तक देश को ठगने का कार्य किया. चुनाव संपन्न होने से पहले ही चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर निशाना साध कर कांग्रेस व विपक्षी दलों ने अपनी हार स्वीकार कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola