रांची : मैट्रिक-इंटर परीक्षा में 36 परीक्षार्थी हुए निष्कासित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2019 9:12 AM
विज्ञापन
रांची : राज्य में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में गुरुवार को कदाचार के आरोप में 36 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. सबसे अधिक 18 परीक्षार्थी कोडरमा से निष्कासित हुए. कोडरमा में इंटर में 16 व मैट्रिक में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. कोडरमा के डीसी ने राजकीयकृत प्लस टू उवि का निरीक्षण किया. […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में गुरुवार को कदाचार के आरोप में 36 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया. सबसे अधिक 18 परीक्षार्थी कोडरमा से निष्कासित हुए. कोडरमा में इंटर में 16 व मैट्रिक में दो परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया.
कोडरमा के डीसी ने राजकीयकृत प्लस टू उवि का निरीक्षण किया. इस दौरान दो परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिला. दोनों को निष्कासित कर दिया गया. सीएच प्लस टू उवि में निरीक्षण के दौरान एसडीओ विजय वर्मा ने इंटर के 16 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया.
वहीं प्लस टू उच्च विद्यालय कोडरमा के प्रधानाचार्य वसीम परवेज व वीक्षण कार्य में लगे दो शिक्षकों को परीक्षा कार्य से हटा दिया गया. जैक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार मैट्रिक में हजारीबाग से एक, पलामू से छह, गढ़वा से दो एवं साहेबगंज से एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. वहीं इंटरमीडिएट में सरायकेला से दो, पलामू व गढ़वा से तीन-तीन परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया.
प्रश्न पत्र लीक मामले में जिलों ने जैक को भेजी रिपोर्ट : इंटरमीडिएट भौतिकी का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में हजारीबाग, काेडरमा व गिरिडीह से रिपोर्ट गुरुवार को जैक को भेज दी गयी. सभी जिलों की रिपोर्ट जैक को मिल गयी है. रिपोर्ट को अब परीक्षा समिति की बैठक में रखा जायेगा. समिति फिर से परीक्षा लेने या नहीं लेने पर निर्णय लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










