रांची : उषा मार्टिन के किसानों को मत्स्य पालन का प्रमाण पत्र
Updated at : 06 Mar 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मत्स्य कृषकों के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में उषा मार्टिन के किसानों को बेहतर एवं वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन को आजीविका से जोड़ने के लिए सम्मानित किया गया. प्रशिक्षक अंकित राज ने कहा कि मत्स्य पालन आजीविका संवर्धन के साथ रोजगार का एक सशक्त माध्यम है. इसमें किसानों को तीन दिनों का […]
विज्ञापन
रांची : मत्स्य कृषकों के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में उषा मार्टिन के किसानों को बेहतर एवं वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन को आजीविका से जोड़ने के लिए सम्मानित किया गया. प्रशिक्षक अंकित राज ने कहा कि मत्स्य पालन आजीविका संवर्धन के साथ रोजगार का एक सशक्त माध्यम है. इसमें किसानों को तीन दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है.
इसके बाद किसान अपने तालाब में मत्स्य पालन के लिए सक्षम हो जाते हैं. इस अवसर पर प्रशिक्षित किसानों को प्रमाण पत्र भी दिया गया. सम्मानित होने वालों में सिलवई उलातू के दल सिंह मुंडा, सिलवई के भुवनेश्वर महतो, रामटहल महतो, अनगड़ा के रामचरण पाहन आदि शामिल हैं. राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में 30 किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था. प्रशिक्षण के दौरान किसानों को तालाब जांच करने की विधि बतायी गयी.
इसके अलावा तालाब में मछली के लिए खाना देने के तरीके बताये गये. सिलवई के भुवनेश्वर महतो ने 500 रुपये की लागत से तीन हजार से अधिक की आय मत्स्य पालन से की. सभी प्रशिक्षण प्राप्त किसानों को मछली का दाना 50 फीसदी सब्सिडी पर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




