रांची : बीएसएनएल के पास पैसों की कमी, होने लगी परेशानी, अधिकारियों और कर्मचारियों को फरवरी महीने का वेतन नहीं मिला
Updated at : 06 Mar 2019 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

राजेश कुमार बंदरगाह पर पड़े हैं 4जी उपकरण के सामान, भुगतान के लिए पैसे नहीं पैसों की कमी के कारण लगभग डेढ़ महीने से बंदरगाह में फंसा है सामान रांची : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) वित्तीय संकट से जूझ रहा है. सूत्रों के अनुसार पैसों की कमी के कारण परेशानी शुरू हो गयी है. […]
विज्ञापन
राजेश कुमार
बंदरगाह पर पड़े हैं 4जी उपकरण के सामान, भुगतान के लिए पैसे नहीं
पैसों की कमी के कारण लगभग डेढ़ महीने से बंदरगाह में फंसा है सामान
रांची : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) वित्तीय संकट से जूझ रहा है. सूत्रों के अनुसार पैसों की कमी के कारण परेशानी शुरू हो गयी है. रांची समेत पूरे झारखंड में इसका असर दिखने भी लगा है. वेतन के साथ-साथ अन्य सामान के भुगतान के लिए कंपनी के पास पैसे की कमी हो गयी है.
झारखंड में फरवरी माह का वेतन अब तक अधिकारियों व कर्मचारियों काे नहीं मिल पाया है. सामान्यत: माह के अंत तक वेतन मिल जाता है. इधर, पैसों की कमी के कारण लगभग डेढ़ माह से अधिक समय से बंदरगाह पर सामान फंसा हुआ है. बंदरगाह पर 4जी के उपकरण आये हैं. झारखंड सहित पूर्वी क्षेत्र के कई राज्यों के 4जी उपकरण पैसों की कमी के कारण ही फंसे हुए हैं.
सूत्रों के अनुसार, झारखंड में ही लगभग सात से आठ करोड़ रुपये भुगतान करने के बाद ये सामान मिल पायेंगे. छिटपुट रूप से कुछ-कुछ सामान आ रहे हैं. यही नहीं, समय पर उपकरण का उठाव नहीं करने के कारण बंदरगाह पर लंबे समय तक सामान रखने के कारण बीएसएनएल को अतिरिक्त भुगतान भी करना होगा.
4जी शुरू होने में होगी और देरी : उपकरण नहीं आने के कारण झारखंड में 4जी सेवा शुरू होने में और देरी होगी. उपकरण के सामान पूरी तरह से आने के बाद लगभग डेढ़ से दो माह सेवा शुरू होने में लग जायेंगे.कॉरपोरेट स्तर पर आर्थिक तंगी के कारण वेतन में विलंब हो रहा है. जबकि 4जी के उपकरण अभी ट्रांसपोर्ट में है.
केके ठाकुर, सीजीएम, बीएसएनएल, झारखंड सर्किल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




