ePaper

महिला दिवस पर प्रभात खबर की लेखन प्रतियोगिता में शामिल हों और पायें यह आकर्षक ईनाम

Updated at : 04 Mar 2019 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
महिला दिवस पर प्रभात खबर की लेखन प्रतियोगिता में शामिल हों और पायें यह आकर्षक ईनाम

रांची : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने वाला एक वैश्विक दिवस है. महिलाओं ने समाज में एक लंबा सफर तय किया है, फिर भी अब तक बहुत कुछ हासिल करना बाकी है. प्रभात खबर देश की महिलाओं के जज्बे को सलाम करता है. हम […]

विज्ञापन

रांची : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने वाला एक वैश्विक दिवस है. महिलाओं ने समाज में एक लंबा सफर तय किया है, फिर भी अब तक बहुत कुछ हासिल करना बाकी है. प्रभात खबर देश की महिलाओं के जज्बे को सलाम करता है.

हम आपको अवसर दे रहे हैं, जहां आप अपनी बात अपने लेख के जरिये हमें भेज सकती हैं. इसमें सभी वर्ग और व्यवसाय की महिलाएं शामिल हो सकती हैं. "महिला सशक्तिकरण में डिजिटल मीडिया की भूमिका" इस विषय पर लेख लिखकर निम्नलिखित तरीके से हम तक पहुंचा सकते है. सर्वश्रेष्ठ लेख को प्रभात खबर अपनी वेबसाइट और साप्ताहिक पत्रिका सुरभि में प्रकाशित करेगा. इसके साथ ही बेहतरीन लेख को पुरस्कृत भी किया जाएगा.

विषय : महिला सशक्तिकरण में डिजिटल मीडिया की भूमिका
कैसे भेज सकते हैं लेख
प्रभात खबर के कार्यालय के पते पर पोस्ट या स्वयं आकर दे सकते हैॉ
पता – Prabhat Khabar ,15P Kokar Industrial Area, Kokar, Ranchi – 834001
ईमेल करें – brand@prabhatkhabar.in
व्हाट्सएप – 9304954239
समयसीमा और शब्दसीमा
अंतिम तिथि : 8 मार्च, 2019
शब्द सीमा– 300 से 350 शब्द
प्रतिभागी अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और फोटो जरूर भेजें.
अधिक जानकारी के लिए हमें फोन करें – 0651-6613123
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola