रांची : चुनाव में बिखराव हमें अधिकार से वंचित कर देता है : सुदेश महतो

Updated at : 04 Mar 2019 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चुनाव में बिखराव हमें अधिकार से वंचित कर देता है : सुदेश महतो

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन राज्य की तस्वीर बदलेगी आजसू : चंद्रप्रकाश नावाडीह-रांची : चुनाव में बिखराव हमें अधिकार से वंचित कर देता है. इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता संकल्प व आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ायें और गिरिडीह लोकसभा सीट दिलाने को एकजुट हो जाएं. उक्त बातें आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कही. […]

विज्ञापन
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
राज्य की तस्वीर बदलेगी आजसू : चंद्रप्रकाश
नावाडीह-रांची : चुनाव में बिखराव हमें अधिकार से वंचित कर देता है. इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता संकल्प व आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ायें और गिरिडीह लोकसभा सीट दिलाने को एकजुट हो जाएं. उक्त बातें आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कही. वे रविवार को नावाडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में आजसू पार्टी के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के एक दिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे.
श्री महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर गिरीडीह, हजारीबाग एवं रांची लोकसभा सीट से पार्टी लोकतंत्र के महासंग्राम में अपनी पहचान बनाकर गिरिडीह समेत झारखंड की दिशा बदल देगी. कहा कि आजसू डेढ़ लाख विस्थापित परिवारों के हक की लड़ाई लोकसभा में लड़कर उनकी जमीन वापस दिलायेगी. कहा : झारखंडियों की कुर्बानी पर अलग राज्य तो मिला, पर राष्ट्रीय पटल पर क्षेत्रीय पार्टी को नेतृत्व का मौका नहीं मिला. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने देश में 70 साल राज किया वह आज कहती है कि झारखंड में बेरोजगारों की फौज है. झामुमो के एक नेता ने कहा था कोल इंडिया का मुख्यालय पश्चिम बंगाल में नहीं रहेगा, परंतु जब वे स्वयं केंद्रीय कोयला मंत्री बने तो भी मुख्यालय झारखंड नहीं आया, बल्कि कोल इंडिया का गेस्ट हाउस भी झारखंड से चला गया.
नहीं हुआ क्षेत्र का अपेक्षित विकास : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि गिरिडीह की जनता आजसू को मौका मिला तो जो काम 25 वर्षों में नहीं हो सका वह पांच वर्षों में होगा. आजसू का मुख्यालय गिरिडीह में बनेगा. अध्यक्षता गिरीडीह लोकसभा प्रभारी डॉ लंबोदर महतो व संचालन गिरीडीह युवा जिलाध्यक्ष छक्कन महतो ने किया. सम्मेलन को टुंडी विधायक राजकिशोर महतो, पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, अखिल झा, अल्पसंख्यक महासभा के अध्यक्ष नजरूल हसन हाशमी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola