इंडेन गैस का बेहतरीन ऑफर, गैस रिफिल के लिए करें ऑनलाइन भुगतान मिलेगा 10-15 रुपये प्रति सिलिंडर पर छूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2019 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : इंडेन के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. कंपनी गैस रिफिल भरानेवाले ग्राहकों ऑनलाइन भुगतान करने पर छूट दे रही है. ग्राहक अगर पेटीएम से भुगतान करते हैं, तो इस पर भी कैशबैक मिलेगा. यह ऑफर 31 मार्च तक है. अगर ग्राहकों का रिस्पांस अच्छा रहा, तो इसे आगे बढ़ाया जायेगा. ऑनलाइन गैस […]
विज्ञापन
रांची : इंडेन के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है. कंपनी गैस रिफिल भरानेवाले ग्राहकों ऑनलाइन भुगतान करने पर छूट दे रही है. ग्राहक अगर पेटीएम से भुगतान करते हैं, तो इस पर भी कैशबैक मिलेगा. यह ऑफर 31 मार्च तक है. अगर ग्राहकों का रिस्पांस अच्छा रहा, तो इसे आगे बढ़ाया जायेगा.
ऑनलाइन गैस रिफिल की बुकिंग के लिए इंडेन की वेबसाइट https://indane.co.in/consumerlogin.php पर जाकर लॉगइन करना होगा. इस वेबपेज पर आपको आठ विकल्प दिखेंगे.
इनमें बुक योर सिलिंडर, रजिस्टर फॉर न्यू कनेक्शन, गिव अप सब्सिडी, इनकम 10 लाख डिक्लेरेशन, ज्वॉइन पहल, गिव फीडबैक, नो वेयर टू बाइ फाइव केजी सिलिंडर, उज्ज्वला बेनिफिशियरीज दिखेगा. सिलिंडर बुक करना चाहते हैं, तो बुक योर सिलिंडर पर क्लिक करें. आपसे यूजर आइडी या इमेल आइडी और पासवर्ड मांगा जायेगा. अगर रजिस्टर नहीं है, तो यूजर आइडी और पासवर्ड बनाना होगा. इसके बाद आपको पूरी डिटेल डालने के बाद बुक नाउ पर क्लिक करना है.
एक बार गैस बुक करने के बाद आपसे पेमेंट आॅप्शन के बारे में पूछा जायेगा. जहां आप ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प चुन सकते हैं. इसके बाद आपके सामने बैंक का नाम आयेगा कि किस बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड चुनना चाहते हैं. इसके बाद आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं. पेमेंट के समय आपको 10 रुपये प्रति सिलिंडर की छूट मिलेगी. इसके बाद गैस बुकिंग नंबर व पेमेंट की जानकारी आपकी गैस एजेंसी के पास पहुंच जायेगी, इसका एसएमएस आपके पास आयेगा.
पेटीएम से भुगतान करने पर 15 रुपये का कैशबैक
पेटीएम से भुगतान करने पर ग्राहकों को 15 रुपये प्रति सिलिंडर का कैशबैक मिलेगा. ग्राहक अपने घर पर या एजेंसी में इस एप से भुगतान करते हैं, तो इसका लाभ मिलेगा. इसका लाभ रांची समेत पूरे झारखंड के ग्राहकों को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




