रांची : परिवर्तन उलगुलान रैली में एक घंटा रहेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कांग्रेस की दो मार्च की प्रस्तावित परिवर्तन उलगुलान रैली को लेकर पार्टी की ओर से जोर शोर से तैयारी की जा रही है. मोरहाबादी मैदान में होनेवाली रैली में कांग्रेस अध्यक्ष लगभग एक घंटे तक रहेंगे. पार्टी नेताओं के अनुसार रैली दिन के 12 बजे से शुरू होगी. हालांकि राहुल गांधी दोपहर 2.30 […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस की दो मार्च की प्रस्तावित परिवर्तन उलगुलान रैली को लेकर पार्टी की ओर से जोर शोर से तैयारी की जा रही है. मोरहाबादी मैदान में होनेवाली रैली में कांग्रेस अध्यक्ष लगभग एक घंटे तक रहेंगे. पार्टी नेताओं के अनुसार रैली दिन के 12 बजे से शुरू होगी. हालांकि राहुल गांधी दोपहर 2.30 बजे रांची पहुंचेंगे. इसके बाद वे सीधे रैली स्थल जायेंगे.
यहां पर एक घंटा रहने के बाद वे 3.30 बजे दिल्ली लौट जायेंगे. रैली की सफलता को लेकर रांची महानगर महिला कांग्रेस की ओर से गुरुवार को हिंदपीढ़ी में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इधर कांग्रेस नेता अनादि ब्रह्म, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह बेनी, दिलीप सिंह, टिंकू वर्मा, कृष्णा सहाय, विश्वरंजन शर्मा, सत्यप्रकाश, आशुतोष नाथ पाठक, महेश वाल्मीकि, कृष्णा वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों का दौरा किया.
साथ ही लोगों से रैली में आने की अपील की गयी. नेताओं ने वाल्मीकि नगर, भुईयां टोली, खेत मोहल्ला, हरिजन टोला, धोबी मुहल्ला, लोहरा कोचा, चुना भट्टा, मधुकम, खादगढ़ा, करमटोली, मोरहाबादी, एदलहातु, कुसुम बिहार, हरिहर सिंह रोड, पंचवटी कॉलोनी, साई कॉलोनी, गढ़ा टोली आदि क्षेत्रों का दौरा किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पार्टी नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. साथ ही झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय जाकर सदस्यों को रैली में आने का न्योता दिया.
रांची : परिवर्तन उलगुलान रैली को लेकर प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह व जनसंपर्क अभियान प्रभारी अजय शर्मा गुरुवार को रांची पहंचे.
इसके बाद मोरहाबादी मैदान पहुंच कर रैली की तैयारियों की जायजा लिया. मौके पर सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह, लाल किशोर नाथ शाहदेव, मणिशंकर, अशोक चौधरी, रमा खलखो, निरंजन पासवान, सूर्यकांत शुक्ला, सुल्तान अहमद, अनूप सिंह, नेटा डिसूजा, गुंजन सिंह, अभिलाष साहू मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










