रांची़ : राहुल की रैली से राज्य में होगा परिवर्तन का उलगुलान : कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : कांग्रेस रांची महानगर के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि बदलते वक्त के साथ पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है. दो मार्च की उलगुलान रैली से परिवर्तन का उलगुलान होगा. पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए चुनाव से देश की जनता का मूड व उनके अंदर का आक्रोश देखने को […]
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस रांची महानगर के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि बदलते वक्त के साथ पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है. दो मार्च की उलगुलान रैली से परिवर्तन का उलगुलान होगा. पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए चुनाव से देश की जनता का मूड व उनके अंदर का आक्रोश देखने को मिला है.
पांचों राज्यों में भाजपा को करारी हार मिली. रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताअों में उत्साह है. रैली में दो लाख लोग शामिल होंगे. रांची महानगर के 53 वार्ड व 17 मंडलों से लगभग 25 हजार कार्यकर्ता रैली में हिस्सा लेंगे. इसको लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की पहली रैली रांची में हो रही है. कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत पारंपरिक नृत्य से करेंगे. प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, मैनुल हक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में आगामी चुनाव में कांग्रेस परचम लहरायेगी. मौके पर सोनाल शांति, गौतम उपाध्याय, रणविजय सिंह समेत महानगर के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
रैली की सफलता को लेकर हुई बैठक : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित परिवर्तन उलगुलान रैली की सफलता को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी है. बुधवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस अनुसूचित विभाग, यूथ कांग्रेस व महानगर महिला कांग्रेस ने अलग-अलग बैठक कर रणनीति बनायी. साथ ही कार्यकर्ताओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उलगुलान रैली को लेकर एसपीजी प्रमुख रांची पहुंचे
रांची़ : परिवर्तन उलगुलान रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सह प्रभारी उमंग सिंघार बुधवार को रांची पहुंचे. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया एवं दिशा-निर्देश भी दिया. इधर, राहुल गांधी की जनसभा को लेकर एसपीजी प्रमुख रांची पहुंच गये हैं.
शाम में मोरहाबादी मैदान में एसपीजी के अधिकारियों, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक हुई. राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन, एसपीजी एवं कांग्रेसजनों के बीच तालमेल बनाकर सभा को सफल बनाने की रणनीति तय की गयी.
बैठक में एसपीजी के प्रमुख के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीएम अखिलेश प्रसाद, सिटी एसपी सुजाता कुमारी, डीएसपी, थाना प्रभारी विशेष शाखा एवं कांग्रेस की तरफ से उमंग सिंघार, सुखदेव भगत, रवींद्र सिंह, राजेश ठाकुर, आलोक कुमार दुबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, मानस सिन्हा, कुमार गौरव, अशोक चौधरी, सुल्तान अहमद, रमा खलखो, अनूप कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










