रांची : सेबी पैसा लौटाने में असमर्थ है, तो कार्यालय को बंद करे
Updated at : 26 Feb 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भारतीय लोक सेवा दल के बैनर तले सोमवार को नन बैंकिंग अभिकर्ता एवं निवेशक सुरक्षा समिति के सहयोग से कचहरी स्थित सेबी कार्यालय का घेराव किया गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सेबी द्वारा वर्ष 2013-14 में कई कंपनियों के कारोबार को बंद कर दिया गया. इस दौरान कहा गया था कि निवेशकों का […]
विज्ञापन
रांची : भारतीय लोक सेवा दल के बैनर तले सोमवार को नन बैंकिंग अभिकर्ता एवं निवेशक सुरक्षा समिति के सहयोग से कचहरी स्थित सेबी कार्यालय का घेराव किया गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सेबी द्वारा वर्ष 2013-14 में कई कंपनियों के कारोबार को बंद कर दिया गया. इस दौरान कहा गया था कि निवेशकों का पैसा 15 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाया जायेगा.
लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी निवेशकों का पैसा वापस नहीं हुआ. वक्ताओं ने कहा कि अगर सेबी पैसा लौटाने में असमर्थ है तो अपने कार्यालय को बंद करे. इस अवसर पर नरेश पंडित, मोती राणा, डाॅ जेके गांगुली, मो जावेद अख्तर, मो रेहान, विनाेद कुमार, मुकेश कुमार, रामकेश्वर साहू, मो इम्तियाज, उमा देवी, वीरेंद्र साहू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




