झारखंड के 10 लाख किसानों को मिलेगा लाभ : रघुवर दास

Updated at : 22 Feb 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के 10 लाख किसानों को मिलेगा लाभ : रघुवर दास

24 को ओरमांझी में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को दिया निर्देश रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की शुरुआत करेंगे. झारखंड में भी इसके लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. रांची के ओरमांझी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा. […]

विज्ञापन
24 को ओरमांझी में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को दिया निर्देश
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की शुरुआत करेंगे. झारखंड में भी इसके लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. रांची के ओरमांझी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा. इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों व 264 प्रखंडों में इसका आयोजन किया जायेगा.
लाभुक किसानों को इसमें बुलायें. वहां के मुखिया व स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें. प्रधानमंत्री एक बटन दबा कर एक साथ पूरे देश में किसानों के खातों में सीधे राशि भेजेंगे. झारखंड के लगभग 10 लाख किसान इस योजना के लाभुक होंगे. सभी लोग प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखेंगे. मुख्यमंत्री ने यह निर्देश सभी जिला उपायुक्तों को दिया. वे गुरुवार को झारखंड मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों से बात कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंडों में इसके लिए समुचित व्यवस्था करें. कार्यक्रम के दौरान ही किसानों को पीएम किसान योजना का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण भी किया जायेगा.
एक सप्ताह में बकाया भुगतान करें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पंचायत सचिवालय के स्वयंसेवकों के बकाया मानदेय का भुगतान एक सप्ताह के अंदर किया जाये. इसको लेकर उपायुक्त संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे सुनिश्चित करें. आगे से राशि का भुगतान समय पर होता रहे, इसका भी ध्यान रखा जाये.
साथ ही कुछ जिलों में स्वयंसेवकों को पहचान पत्र नहीं दिये गये हैं, वहां एक सप्ताह में पहचान पत्र निर्गत करें. उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट, पानी टंकी व पेवर ब्लॉक लगाने के संबंध में होनेवाली विशेष ग्राम सभा 25 फरवरी को बुलायें. मुखिया के साथ समन्वय स्थापित कर बीडीओ इसे सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 फरवरी को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन व किसानों को स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा. यह कार्यक्रम भी राज्यभर में होगा.
इसमें जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक भाग लेंगे. खूंटी व दुमका में तालाब जीर्णोद्धार योजना की शुरुआत होगी. इसके लिए भी उपायुक्त तैयारी करें. बैठक में कृषि मंत्री रणधीर सिंह, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, कृषि सचिव पूजा सिंघल, पंचायती राज सचिव प्रवीण टोप्पो समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola