रांची : झामुमो के अंतिम चरण की संघर्ष यात्रा आज देवघर से शुरू होगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झामुमो के अंतिम चरण की झारखंड संघर्ष यात्रा संताल परगना प्रमंडल में 20 फरवरी से दो मार्च तक चलेगी. संघर्ष यात्रा की शुरुआत देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर से होगी. समापन दो मार्च को अमर शहीद सिदो-कान्हू की धरती भोगनाडीह में होगा. झामुमो की संघर्ष यात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की धरती […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो के अंतिम चरण की झारखंड संघर्ष यात्रा संताल परगना प्रमंडल में 20 फरवरी से दो मार्च तक चलेगी. संघर्ष यात्रा की शुरुआत देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर से होगी. समापन दो मार्च को अमर शहीद सिदो-कान्हू की धरती भोगनाडीह में होगा. झामुमो की संघर्ष यात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की धरती से हुई थी.
पिछले चार चरण की संघर्ष यात्रा दक्षिणी छोटानागपुर, कोल्हान, पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में हुई. अंतिम चरण की संघर्ष यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन 1600 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. केंद्रीय प्रवक्ता अभिषेक कुमार पिंटू ने बताया कि 11 दिनों की संघर्ष यात्रा के दौरान 14 आमसभा होगी.
14 नुक्कड़ सभा व आठ रोड शो का आयोजन किया जायेगा. संघर्ष यात्रा तीन लोकसभा व 18 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी. उन्होंने बताया कि संघर्ष यात्रा में पार्टी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. झामुमो सरकार की जनता विरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जा रही है. झारखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकने को लेकर कार्यकर्ता संकल्प ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










