रांची : चुनाव समिति के आधे से अधिक सदस्य हैं लोस चुनाव के दावेदार

Updated at : 19 Feb 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : चुनाव समिति के आधे से अधिक सदस्य हैं लोस चुनाव के दावेदार

सतीश कुमार जिन्हें तय करना है प्रत्याशी, वही ठोक रहे दावा रांची : आगामी लोकसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशियों के नाम पर विचार करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 23 फरवरी को बुलायी गयी है. बैठक में प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद रहेंगे. इसमें लोकसभा के संभावित प्रत्याशियों के नाम की सूची […]

विज्ञापन
सतीश कुमार
जिन्हें तय करना है प्रत्याशी, वही ठोक रहे दावा
रांची : आगामी लोकसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशियों के नाम पर विचार करने को लेकर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 23 फरवरी को बुलायी गयी है. बैठक में प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह मौजूद रहेंगे.
इसमें लोकसभा के संभावित प्रत्याशियों के नाम की सूची तैयार कर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाना है. इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें प्रत्याशियों का नाम तय किया जायेगा. बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मौजूद रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस की 31 सदस्यीय चुनाव समिति में वैसे कई नेता शामिल हैं, जो खुद लोकसभा के दावेदार हैं.
यह पार्टी में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोकसभा के संभावित उम्मीदवार दबी जुबान से कह रहे हैं कि जब समिति के सदस्य खुद दावेदार हैं, तो उनको कैसे न्याय मिलेगा. इधर, प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलाध्यक्षों से संभावित उम्मीदवारों की सूची मांगी है.
चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत, प्रदीप बलमुचु, सरफराज अहमद, फुरकान अंसारी, राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, अजय कुमार दुबे, जय प्रकाश गुप्ता, तिलकधारी सिंह, कामेश्वर बैठा, अरुण उरांव समेत कई लोग शामिल हैं. समिति में झारखंड के सभी पूर्व केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. समिति के कई सदस्य पहले भी चुनाव लड़ कर सांसद बन चुके हैं.
चुनाव समिति के सदस्य, जिनकी है लोकसभा में दावेदारी
नाम कहां से दावेदार
डॉ अजय कुमार जमशेदपुर
सुखदेव भगत लोहरदगा
प्रदीप बलमुचू खूंटी
सरफराज अहमद गिरिडीह/कोडरमा
फुरकान अंसारी गोड्डा
राजेंद्र प्रसाद सिंह धनबाद/गिरिडीह
मनोज यादव हजारीबाग/कोडरमा
गुंजन सिंह चतरा
रामेश्वर उरांव लोहरदगा
सुबोधकांत सहाय रांची
अजय कुमार दुबे धनबाद
जय प्रकाश गुप्ता रांची
तिलक धारी सिंह गिरिडीह/कोडरमा
शकील अख्तर कोडरमा/गोड्डा
कामेश्वर बैठा पलामू
अरुण उरांव लोहरदगा
प्रणव झा दुमका
कमलेश महतो रांची
राजेश ठाकुर धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola