रांची : दिन भर छाये रहे बादल, देर रात तक हुई बारिश आज भी ऐसा ही रह सकता है मौसम का मिजाज

Updated at : 09 Feb 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
रांची  :  दिन भर छाये रहे बादल, देर रात तक हुई बारिश आज भी ऐसा ही रह सकता है मौसम का मिजाज

रांची : पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ गया. सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे और हल्की बारिश होने लगी. दोपहर बाद से लेकर देर रात तक राजधानी समेत आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज […]

विज्ञापन

रांची : पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ गया. सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे और हल्की बारिश होने लगी. दोपहर बाद से लेकर देर रात तक राजधानी समेत आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी.

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बारिश होने की आशंका है. रविवार से मौसम साफ हो सकता है. रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के निदेशक एसडी कोटल के अनुसार पूरे राज्य में नौ फरवरी तक यही स्थिति रहने का अनुमान है. शुक्रवार को राजधानी में करीब पांच मिमी बारिश हुई. मेदिनीनगर में भी इतनी ही बारिश हुई.

विभाग ने पूर्व में ही अनुमान किया था कि झारखंड में आठ फरवरी से मौसम बदल सकता है. बारिश होने के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान करीब पांच फीसदी की गिरावट दर्ज हुई.

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. दो दिन पहले 29 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था. न्यूनतम तापमान आकाश में बादल रहने के कारण 16 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. आकाश साफ होने के बाद तापमान कम होने की संभावना है. सुबह में कुहासा भी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola