रांची : सड़कों पर लगनेवाले सब्जी बाजार को व्यवस्थित करें, ट्रैफिक बाधित नहीं हो
Updated at : 09 Feb 2019 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को लालपुर-कोकर रोड में लगनेवाले सब्जी बाजार को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस एचसी मिश्र की खंडपीठ ने मौखिक रूप कहा है कि सड़कों पर लगनेवाले सब्जी बाजार को व्यवस्थित किया जाये, ताकि ट्रैफिक बाधित नहीं हो और जाम नहीं लगे. […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को लालपुर-कोकर रोड में लगनेवाले सब्जी बाजार को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस व जस्टिस एचसी मिश्र की खंडपीठ ने मौखिक रूप कहा है कि सड़कों पर लगनेवाले सब्जी बाजार को व्यवस्थित किया जाये, ताकि ट्रैफिक बाधित नहीं हो और जाम नहीं लगे. पैदल चलनेवालों को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़े.
खंडपीठ ने कहा कि प्राय: यह देखा जाता है कि नगर निगम द्वारा समय-समय पर सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, लेकिन सब्जी विक्रेता हटाये जाने के एक-दो दिनों के अंदर पुन: सड़क पूर्व स्थान पर बैठ कर सब्जी बेचने लगते हैं.
खंडपीठ ने राज्य सरकार व रांची नगर निगम के जवाब को देखते हुए याचिका निष्पादित कर दिया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी ललित केडिया ने जनहित याचिका दायर की थी. याचिका में लालपुर व अन्य सड़कों पर लगनेवाले बाजार को हटाने की मांग की गयी थी.
- जनहित याचिका दायर कर लालपुर और अन्य सड़कों पर लगनेवाले बाजार को हटाने की मांग की गयी थी
- खंडपीठ ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम के जवाब को देखते हुए याचिका को निष्पादित कर दिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




