रांची का मेयर कौन, फैसला आज

Updated at : 27 Jun 2014 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
रांची का मेयर कौन, फैसला आज

रांचीः कौन होगा रांची का मेयर. किसके सिर होगा ताज, इसका फैसला 27 जून को हो जायेगा. सुबह आठ बजे से पंडरा में मतगणना शुरू होगी. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. पर्याप्त पुलिस बल व 14 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है. […]

विज्ञापन

रांचीः कौन होगा रांची का मेयर. किसके सिर होगा ताज, इसका फैसला 27 जून को हो जायेगा. सुबह आठ बजे से पंडरा में मतगणना शुरू होगी. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. पर्याप्त पुलिस बल व 14 मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है. 15 राउंड की गिनती होगी. सुबह 10 बजे से रुझान मिलना शुरू हो जायेगा. मेयर के लिए 23 जून को मतदान हुआ था.

तीन कमरों में होगी काउंटिंग

पंडरा बाजार समिति में तीन कमरों में काउंटिंग होगी. तीनों कमरों को वार्डवार बांट दिया गया है. हॉल नंबर-एक में वार्ड नंबर 1 से 20, हॉल नंबर-2 में वार्ड 21 से 36 व हॉल नंबर-3 में वार्ड 37 से 55 तक की गिनती की जायेगी. एक हॉल में 20 टेबल लगाये गये हैं. एक टेबल पर तीन मतगणना कर्मी होंगे. प्रत्येक हॉल में एक -एक सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रहेंगे.

अफसरों ने लिया जायजा

उपायुक्त विनय कुमार चौबे समेत अन्य अधिकारियों ने गुरुवार को पंडरा में होने वाली मतगणना की तैयारी का जायजा लिया. डीसी के साथ एसडीओ अमित कुमार, डीआरडीए के निदेशक रविशंकर वर्मा, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण प्रकाश के अलावा कई अधिकारी शामिल थे.

पहचान पत्र जारी

मतगणना परिसर में मेयर प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंटों को जिला प्रशासन की ओर से पहचान पत्र जारी किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola