ePaper

हरियाण के CM खट्टर ने की रघुवर से मुलाकात, कहा- झारखंड की किसान नीति ने देश को राह दिखायी

Updated at : 05 Feb 2019 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
हरियाण के CM खट्टर ने की रघुवर से मुलाकात, कहा- झारखंड की किसान नीति ने देश को राह दिखायी

– चाईबासा के एसोसिएशन ग्राउंड में भाजयुमो की विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में शामिल हुए खट्टर – हमने हरियाणा में पिछले चार साल में 76 हजार नौकरियां दी – विपक्ष के पास न नेता है और न नीति, टारगेट नरेंद्र मोदी को रोकना चाईबासा/रांची : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री […]

विज्ञापन

– चाईबासा के एसोसिएशन ग्राउंड में भाजयुमो की विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में शामिल हुए खट्टर

– हमने हरियाणा में पिछले चार साल में 76 हजार नौकरियां दी

– विपक्ष के पास न नेता है और न नीति, टारगेट नरेंद्र मोदी को रोकना

चाईबासा/रांची : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. मनोहर लाल खट्टर ने चाईबासा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के विजय लक्ष्‍य युवा सम्‍मेलन को भी बतौर मुख्‍य अतिथि संबोधित किया. उन्‍होंने कहा कि झारखंड की किसान नीति ने देश को राह दिखायी है. किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये झारखंड सरकार ने देने का काम किया. जबकि अभी तक किसी सरकार ने यह काम नहीं किया. यह प्रदेश की बहुत बड़ी उपलब्धि है.

खट्टर ने कहा कि झारखंड और हरियाणा में एक साथ चुनाव हुए थे. पिछले कई सालों में झारखंड सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. हरियाणा सरकार के मुखिया होने के नाते हम झारखंड की उपलब्धियों से कई बार तुलना करते थे. बहुत आनंद आता था कि मुख्यमंत्री रघुवर दास नयी-नयी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की सेवा कर रहे हैं. इससे हमें भी प्रेरणा मिलती थी कि मैं भी हरियाणा में कोई नया काम करूं.

झारखंड प्रदेश की उपलब्धियां अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है. यहां की महिलाओं को 50 लाख रुपये की रजिस्ट्री मात्र एक रुपये की स्टांप ड्यूटी में हो जाती है. हमने भी हरियाणा में दो प्रतिशत की छूट दी हुई है. लेकिन हमें कई बार लगता है कि झारखंड हमसे आगे है. गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए झारखंड ने 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की है. यह वास्तव में सरकार का सराहनीय कदम है.

अबकी बार 400 के पार का है लक्ष्य

सीएम खट्टर ने कहा कि अबकी बार मोदी सरकार 400 के पार का लक्ष्य हासिल करेगी. यह तभी पूरा होगा जब हम वोटरों को यह बता पायेंगे कि हमारी सरकार की क्या उपलब्धियां है. पहले की कांग्रेस की सरकारों से हमारी सरकार कैसे भिन्न है. हमें केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों की उपलब्धियां भी बतानी है. जनता यह जान सके कि हमारी सरकार ने क्या अच्छा काम किया है जो कांग्रेस की सरकार पिछले 60 साल के दौरान देश व राज्य में नहीं कर पाये. कांग्रेस कई वर्षों तक सत्ता में रही. इसके बावजूद गरीबों के मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया.

इसका सीधा कारण था कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा अपने बारे में, अपने परिवार के बारे में, अपने रिश्तेदार के बारे में तथा अपने आसपास रहने वाले लोगों के बारे में सोचा. लेकिन इसके विपरित भाजपा ने अपने देश और प्रदेश की पालन भूमि की सेवा की. भाजपा हमेशा देश सेवा की भावना लेकर चलती है. हमारी पार्टी के चाहे प्रधानमंत्री, किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री या बूथ स्तर के कार्यकर्ता क्यों न हो, सभी त्याग व समर्पण की भावना से काम करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola