रांची : रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव में डॉ प्रभात को मिले सर्वाधिक वोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

सत्र 2019-22 के लिए नयी कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न रांची : रेडक्राॅस सोसाइटी की नयी कार्यकारिणी (सत्र 2019-22) का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ. इसमें डॉ प्रभात कुमार को सर्वाधिक वोट मिले. रेडक्राॅस सोसाइटी के चुनाव में दो गुट चुनाव मैदान में थे. इनमें नये गुट ने अपना नाम ‘टीम परिवर्तन’ रखा था. जबकि, पुराना […]
विज्ञापन
सत्र 2019-22 के लिए नयी कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
रांची : रेडक्राॅस सोसाइटी की नयी कार्यकारिणी (सत्र 2019-22) का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ. इसमें डॉ प्रभात कुमार को सर्वाधिक वोट मिले. रेडक्राॅस सोसाइटी के चुनाव में दो गुट चुनाव मैदान में थे. इनमें नये गुट ने अपना नाम ‘टीम परिवर्तन’ रखा था. जबकि, पुराना गुट बिना किसी नाम के ही चुनाव मैदान में उतरा था.
इस चुनाव में दोनों गुटों से कुल 25 उम्मीदवारों ने भाग लिया था. टीम परिवर्तन के चार उम्मीदवार विजयी रहे. वहीं, पुराने गुट के छह सदस्य विजयी हुए हैं. यानी पुरानी टीम का दबदबा कायम रहा है. चुनाव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डॉ प्रभात कुमार को सर्वाधिक 272 वोट मिले. जबकि दूसरे स्थान पर डाॅ अशाेक प्रसाद रहे. उन्हें 271 वोट मिले हैं. दोनों ही टीम परिवर्तन के सदस्य हैं.
दिन के 11 बजे से शुरू हुआ था मतदान : रेडक्राॅस सोसाइटी का चुनाव सुबह 11 बजे से शुरू हुआ. चुनाव में दोनाें टीम के उम्मीदवार सुबह से ही अपने-अपने मतदाता को वोट करने की अपील कर रहे थे.
रेडक्राॅस के मुख्य गेट पर उम्मीदवार अपनी टीम के प्रत्याशियों का लिस्ट लेकर मतदाताओं को दे रहे थे और अपने समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे थे. मतदान के लिए दो कमरे बनाये गये थे. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे. चुनाव अधिकारी के रूप में प्रशासन की आेर से राजीव सिंह को जिम्मेदारी दी गयी थी. मतगणना की प्रक्रिया शाम चार बजे से शुरू हुई.
चुनाव का परिणाम इस प्रकार रहा
– डॉ प्रभात कुमार को 272 वोट
– डॉ अशोक प्रसाद को 271 वोट
– डॉ अजीत सहाय को 251 वोट
– पीडी शर्मा को 239 वोट
– अतुल गेरा को 236 वोट
– सुरेश अग्रवाल को 211 वोट
– मो हलिमुद्दीन को 206 वोट
– जयप्रकाश गुप्ता को 203 वोट
– मलिकयत सिंह को 202 वोट
– कृष्ण कुमार अग्रवाल को 197 वोट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




