नामकुम में रेलवे सबवे का उद्घाटन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2019 1:33 AM

विज्ञापन

नामकुम : नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप बने सबवे का शुक्रवार को सांसद रामटहल चौधरी व विधायक रामकुमार पाहन ने डीआरएम विजय कुमार गुप्ता की उपस्थिति में उद्घाटन किया. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हमारी सरकार ने रेलवे को बुनियादी तौर पर सुदृढ़ करने का काम किया है. इससे न […]

विज्ञापन

नामकुम : नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप बने सबवे का शुक्रवार को सांसद रामटहल चौधरी व विधायक रामकुमार पाहन ने डीआरएम विजय कुमार गुप्ता की उपस्थिति में उद्घाटन किया. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हमारी सरकार ने रेलवे को बुनियादी तौर पर सुदृढ़ करने का काम किया है. इससे न सिर्फ रेल के सफर आरामदायक हुए हैं, बल्कि यात्रियों को भी कई प्रकार की सुविधाएं मिल रहीं है.

स्वच्छ भारत अभियान की मदद से आज प्राथमिकता के आधार पर साफ सफाई का ख्याल रखा जा रहा है. ट्रेन समय पर चले तथा यात्रियों को बेहतर खाना मिले इसके लिए भी लगातार सुधार हो रहे हैं.

विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि सरकार लोगों के हितों के लिए हमेशा प्रयासरत है. इस सबवे के बनने से आसपास के लोगों को काफी सहूलियत होगी. डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि रेलवे आरामदायक व सुरक्षित सफर के लिए हमेशा प्रयासरत है. मौके पर सीनियर डीसीएम नीरज कुमार, रेलवे के अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि पिंटू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola