रांची : विवादित जमीन का डाटाबेस तैयार करने का थानेदारों को मिला टास्क
Updated at : 20 Jan 2019 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

जमीन संबंधी अपराध रोकने की कवायद शुरू रांची : राजधानी और आसपास के इलाके में जमीन विवाद से संबंधित अपराध रोकने के लिए एसएसपी अनीश गुप्ता ने नयी पहल शुरू की है. एसएसपी ने सभी थानेदारों को टास्क दिया है कि उनके थाना क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में जमीन विवाद से संबंधित कितने मामले […]
विज्ञापन
जमीन संबंधी अपराध रोकने की कवायद शुरू
रांची : राजधानी और आसपास के इलाके में जमीन विवाद से संबंधित अपराध रोकने के लिए एसएसपी अनीश गुप्ता ने नयी पहल शुरू की है. एसएसपी ने सभी थानेदारों को टास्क दिया है कि उनके थाना क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों में जमीन विवाद से संबंधित कितने मामले में 107 या 144 की कार्रवाई हुई.
डाटाबेस तैयार होने के बाद एसएसपी अपने अधीनस्थ सीनियर पुलिस अधिकारियों से यह सत्यापन करायेंगे कि जमीन विवाद में 107 या 144 होने के बाद कितने मामले में आपराधिक मामला बना और क्या कार्रवाई हुई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार डाटाबेस तैयार होने के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि किस थाना क्षेत्र में सबसे अधिक जमीन विवाद से संबंधित मामले आये. संबंधित थाना क्षेत्र के किस इलाके को लेकर सबसे अधिक विवाद हुआ. इससे यह भी स्पष्ट हो जायेगा कि किस थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से संबंधित कौन-कौन इलाके हॉट स्पॉट हैं.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इससे यह भी पता लगेगा कि कौन लोग जमीन हथियाने या कब्जा करने के लिए विवाद उत्पन्न करते हैं. सत्यापन के बाद उनके खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है.
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में जमीन कारोबार के विवाद में हत्या से लेकर फायरिंग की बात सामने आ चुकी है. अभी हाल ही में डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा में हुई तीन हत्या के मामले में दो हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ चुकी है. हत्या कराने के पीछे जमीन कारोबारियों की संलिप्तता के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है. इसके अलावा धुर्वा और पंडरा में भी जमीन कारोबारी की हत्या हो चुकी है. धुर्वा में हत्या के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




