ePaper

इस्राइल से वापस आने वाली महिला कृषकों का हवाई अड्डे पर भव्‍य स्वागत

Updated at : 19 Jan 2019 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
इस्राइल से वापस आने वाली महिला कृषकों का हवाई अड्डे पर भव्‍य स्वागत

रांची : आज बिरसा हवाई अड्डा पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इस्राइल से वापस आने वाले महिला कृषकों का स्वागत किया गया. 13 जनवरी को झारखंड से इजराइल जाने वाली 24 महिलाओं की टीम आज पांच दिन की यात्रा के बाद इजराइल के तेल अविव से रांची एयरपोर्ट पहुंची. विदित हो कि मुख्यमंत्री रघुवर […]

विज्ञापन

रांची : आज बिरसा हवाई अड्डा पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इस्राइल से वापस आने वाले महिला कृषकों का स्वागत किया गया. 13 जनवरी को झारखंड से इजराइल जाने वाली 24 महिलाओं की टीम आज पांच दिन की यात्रा के बाद इजराइल के तेल अविव से रांची एयरपोर्ट पहुंची.

विदित हो कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड से 24 महिलाओं के टीम को 13 जनवरी को इस्राइल के लिए विदा किया था. पहले चरण में अभी 24 महिलाएं गयी थी. ये महिलाएं उन्नत कृषि की तकनीक सीखकर अपने क्षेत्र में किसानों को नयी तकनीक के बारे में जानकारी देंगी.

इन महिलाओं को इस्राइल में को-ऑपरेटिव फार्मिंग के बारे में, ड्रीप इरिगेशन के माध्यम से कैसे खेती होती है, सूक्ष्म सिंचाई योजना से आज इस्राइल कैसे हरा-भरा देश हो गया है, कैसे एक रेगिस्तान देश टपक योजना से आज पूरी दुनिया को सब्जी खिला रहा है, आदि की जानकारी प्राप्त हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola