प्यार में दिया धोखा तो, सनकी ने बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की हत्याकर गाड़ दिया कब्रिस्तान में

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रातू रोड कब्रिस्तान से एक युवती का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि हत्या कर युवती के शव को किसी दूसरे के कब्र में दफन कर दिया गया था. पुलिस ने कब्र से शव निकाल लिया है और […]
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रातू रोड कब्रिस्तान से एक युवती का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि हत्या कर युवती के शव को किसी दूसरे के कब्र में दफन कर दिया गया था. पुलिस ने कब्र से शव निकाल लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यहां चर्चा कर दें कि शनिवार को कब्रिस्तान से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान बाद में अनुराग विश्वकर्मा के रूप में हुई थी. अनुराग की हत्या गला रेत कर की गयी थी और शव को कब्रिस्तान में ही दफन करने की कोशिश की गयी थी. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनमोल वर्मा उर्फ़ कांटी सहित दो अपराधियों को रविवार शाम गिरफ्तार किया है जबकि एक अभी तक फरार चल रहा है.
पूछताछ में के दौरान अनमोल ने पुलिस को बताया कि अनुराग ने उसके साथ धोखा किया था. जिस लड़की से वह प्यार करता था उसी लड़की को उसने झांसे में ले लिया था. बताया जा रहा है कि इस कारण से अनमोल ने 28 दिसंबर को ही अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या कर शव को दफन कर दिया और बाद में पार्टी के बहाने अनुराग विश्वकर्मा को अनमोल और उसके साथियों ने बुलाया और वही हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




