ePaper

पहली बार महिला किसानों का दल जायेगा इजरायल, आज सुबह सात बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी फ्लाइट

Updated at : 14 Jan 2019 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
पहली बार महिला किसानों का दल जायेगा इजरायल, आज सुबह सात बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी फ्लाइट

देखते ही बन रहा उत्साह इजरायल दौरे से पहले मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं महिला किसान कहा : आज तक रांची तक नहीं देखा था, सरकार विदेश दौरे पर ले जा रही है रांची : राज्य में महिला किसानों और अधिकारियों का दल सोमवार को इजरायल के लिए रवाना होगा. पहली बार महिला किसान और अधिकारियों […]

विज्ञापन
देखते ही बन रहा उत्साह
इजरायल दौरे से पहले मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं महिला किसान
कहा : आज तक रांची तक नहीं देखा था, सरकार विदेश दौरे पर ले जा रही है
रांची : राज्य में महिला किसानों और अधिकारियों का दल सोमवार को इजरायल के लिए रवाना होगा. पहली बार महिला किसान और अधिकारियों का दल इजरायल जा रहा है. ये इजरायल में 14 से 18 जनवरी तक रुकेंगी.
इस दौरान किसान और अधिकारी वहां खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को देखेंगे. सोमवार को सुबह सात बजे रांची से किसानों का फ्लाइट है. इस कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को किसानों के दल से अपने आवास पर मुलाकात की.
विदेश दौरे से गदगद किसान साहेबगंज की निर्मला हांसदा ने सीएम को कहा : हमने रांची भी नहीं देखा था, सरकार विदेश घुमा रही है. रांची आने से पहले पति को नींद नहीं आ रही थी. कह रहे थे कि आज तक साहेबगंज नहीं देखी हो, रांची जा रही हो, वहां से विदेश जाओगी.
मैंने उनको कहा कि विदेश जाऊंगी. सीख के आऊंगी. यहां के किसानों को सिखाऊंगी. खुद भी अच्छी खेती करूंगी. विदेश जाने के लिए अकेले साहेबगंज से दुमका आकर पासपोर्ट बनवाया था. इस मौके पर सीएम ने कई महिला किसानों से उनके अनुभव सुने. महिलाओं ने आश्वस्त किया कि वहां से लौटकर राज्य के विकास में योगदान करेंगी.
चार गुनी करना चाहते हैं किसानों की आय
सीएम हाउस में ली सेल्फी
मुख्यमंत्री का विचार सुनने के बाद किसानों ने अधिकारियों की ग्रुप फोटो आवास के पीछे के पार्क में हुई. इसमें कृषि मंत्री रणधीर सिंह, मुख्यमंत्री की पत्नी रुक्मिणी देवी, कृषि सचिव पूजा सिंघल, कृषि निदेशक रमेश घोलप, बाजार समिति के प्रबंध निदेशक मंजुनाथ भजयंत्री, विशेष सचिव प्रदीप हजारी, रामगढ़ की डीसी बी राजेश्वरी भी शामिल थीं. ग्रुप फोटोग्राफी के बाद आवास के पीछे स्थित मंदिर और गार्डेन में महिला किसानों ने खूब फोटोग्राफी करायी. कई महिला किसान सेल्फी लेती नजर आयीं.
बायोडायवर्सिटी पार्क गयीं विवेकानंद की प्रतिमा भी देखी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को महिला किसानों को राजधानी घुमाने का निर्देश दिया था. उनको विवेकानंद की प्रतिमा दिखाने को भी कहा था. जैसमिन के सीइओ आरपी सिंह ने किसानों को बायो डायवर्सिटी पार्क और बड़ा तालाब का भ्रमण कराया. उनको बड़ा तालाब स्थित विवेकानंद की प्रतिमा के महत्व की जानकारी दी.
जो किसान आज रवाना होंगी
देवघर : शंकरी देवी व कल्पना कुमारी झा. गोड्डा : रीना देवी, सोनामनी देवी, बेला सोरेन, किरण देवी. जामताड़ा : सलोनी हेम्ब्रम, कुमारी ललिता बास्की, करमी देवी. पाकुड़ : तेरेसा टुडू, प्रोमिला हांसदा, रीना हांसदक, ज्योतिका हांसदक, मेनीसेंट तुरी. साहेबगंज : बेला किस्कू, शांति टुडू, निर्मला हांसदक, अमृता कुमारी. पूर्वी सिंहभूम : पुष्पा सिंकु, शकुंतला समद, शिलवंती कुल गगरई, सोनिया कंडुलना. दुमका : रुबिना सोरेन.
अधिकारी : बी राजेश्वरी, अंजली यादव, रॉनिटा रामल्हा, नैंसी सहाय व पेरीसिटी भार्गवी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola