झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 17 से, 22 को पेश होगा बजट
Updated at : 14 Jan 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 17 जनवरी से शुरू होगा. आठ फरवरी तक चलने वाले सत्र में 15 दिन कार्य दिवस रहेगा. 22 जनवरी को बजट पेश किया जायेगा. सत्र के दौरान तीन दिन मुख्यमंत्री प्रश्नकाल है. इसमें विधायक मुख्यमंत्री से नीतिगत सवाल पूछ सकते हैं. मुख्यमंत्री प्रश्नकाल 21 जनवरी , 28 जनवरी […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 17 जनवरी से शुरू होगा. आठ फरवरी तक चलने वाले सत्र में 15 दिन कार्य दिवस रहेगा. 22 जनवरी को बजट पेश किया जायेगा. सत्र के दौरान तीन दिन मुख्यमंत्री प्रश्नकाल है.
इसमें विधायक मुख्यमंत्री से नीतिगत सवाल पूछ सकते हैं. मुख्यमंत्री प्रश्नकाल 21 जनवरी , 28 जनवरी व चार फरवरी को निर्धारित है. सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा.
इस दिन विधानसभा का सत्र नहीं रहने के दौरान राज्यपाल की ओर से मंजूरी प्रदान किये गये अध्यादेश की प्रति को सदन के पटल पर रखा जायेगा. इसके बाद शोक प्रकाश लाया जायेगा. दूसरे दिन 18 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव व वाद-विवाद होगा. इसी दिन वित्तीय वर्ष 2018-19 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. 19 जनवरी को अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा.
22 जनवरी को बजट पेश किया जायेगा. इसके बाद सदन की कार्यवाही 23 जनवरी से 27 जनवरी तक स्थगित रहेगी. 28 व 29 जनवरी को वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट पर वाद-विवाद होगा. 30 जनवरी से एक फरवरी तक अनुदान मांगों पर चर्चा होगी. दो व तीन फरवरी को सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी. इसके बाद चार से आठ फरवरी तक सदन की कार्यवाही लगातार चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




