रांची : प्रखंडों में 16, 23 व 30 को लगेंगे जन चौपाल
Updated at : 11 Jan 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

आदेश. पंचायतों का कर लिया गया है चयन रांची : रांची जिला के सभी प्रखंडों में तीन दिन जन चौपाल लगेगा. यह चौपाल 16, 23 व 30 जनवरी को लगेगा. इस संबंध में उपायुक्त राय महिमापत रे ने अादेश जारी कर दिया है. इन तीन दिनों में प्रतिदिन छह प्रखंडों में जन चौपाल लगाये जायेंगे. […]
विज्ञापन
आदेश. पंचायतों का कर लिया गया है चयन
रांची : रांची जिला के सभी प्रखंडों में तीन दिन जन चौपाल लगेगा. यह चौपाल 16, 23 व 30 जनवरी को लगेगा. इस संबंध में उपायुक्त राय महिमापत रे ने अादेश जारी कर दिया है. इन तीन दिनों में प्रतिदिन छह प्रखंडों में जन चौपाल लगाये जायेंगे. इसके लिए पंचायतों का भी चयन कर लिया गया है. संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गयी है.
बताया जाता है कि जन चौपाल के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निबटारा किया जायेगा. उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के बीडीओ को इस कार्यक्रम से संबंधित पंजी बनाने का निर्देश दिया है. उक्त पंजी में सभी शिकायतें दर्ज की जायेंगी. उन शिकायतों को जिला स्तर पर संबंधित पदाधिकारियों को अगले जन-चौपाल के पहले उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इस जन चौपाल में आम लोगों के अलावा स्थानीय जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जायेगा.
16 जनवरी
प्रखंड स्थान
तमाड़ पंचायत भवन पुंडीदीरी
इटकी पंचायत भवन मालती
नामकुम पंचायत भवन टाटी पूर्वी
खलारी पंचायत भवन लपरा
अनगड़ा पंचायत भवन चिलदाग
बेड़ो पंचायत भवन डोरंडा
23 जनवरी
प्रखंड स्थान
सोनाहातू पंचायत भवन जिन्तु
बुढ़मू पंचायत भवन सारले
सिल्ली पंचायत भवन मुरी पूर्वी
मांडर पंचायत भवन मंदरो
लापुंग पंचायत भवन देयेनकेरा
ओरमांझी पंचायत भवन चन्द्रा
30 जनवरी
प्रखंड स्थान
राहे पंचायत भवन सताकी
चान्हो पंचायत भवन मुरी पूर्वी
नगड़ी पंचायत भवन एडचेरो
रातू पंचायत भवन तारुप
कांके पंचायत भवन कांके उत्तरी
बुंडू पंचायत भवन तैमारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




