रांची : घोषणा पत्र में होगा महिला आरक्षण का मुद्दा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2019 9:17 AM

विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक में की घोषणा रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस की बदौलत ही आज देश में लाखों महिलाएं जनप्रतिनिधि बन कर नेतृत्व कर रही हैं. आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार होने वाले […]

विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक में की घोषणा
रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस की बदौलत ही आज देश में लाखों महिलाएं जनप्रतिनिधि बन कर नेतृत्व कर रही हैं. आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार होने वाले कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिला आरक्षण के मुद्दे को शामिल किया जायेगा और इसे लागू कराया जायेगा.
देश में बहुमत होने के बावजूद भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण बिल को ठंढे बस्ते में डाल दिया है. कांग्रेस में सक्षम व योग्य महिलाओं को चुनाव में टिकट दिलाया जायेगा. पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने पहले से ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया था. प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक के बाद सुष्मिता देव पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं.
उन्होंने पारा शिक्षक, रसोईया संघ व आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से कार्रवाई करने का आग्रह किया. कहा कि आंगनबाड़ी की समस्याओं को पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल कराया जायेगा. इसका प्रभाव सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ रहा है. कार्यकारिणी की बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी नेटा डिसूजा, प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक विक्सल कोंगाड़ी, सुखदेव भगत, रवींद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, अजय नाथ शाहदेव, आभा सिन्हा, संजय पांडेय सहित अन्य मौजूद थे.
लक्ष्मी रेखा नाग ने थामा कांग्रेस का दामन
तमाड़ विधानसभा की निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी रेखा नाग ने कार्यकारिणी की बैठक में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा. राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव समेत अन्य पदाधिकारियों ने इनका पार्टी में स्वागत किया.
झारखंड की समस्याओं को सदन में उठाऊंगी
सुष्मिता देव ने कहा कि लोकसभा में झारखंड से कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं है. ऐसे में वह सदन में झारखंड की आवाज बनेगी. उन्होंने कहा कि मंडल डैम, पारा शिक्षकों, रसोइया संघ समेत अन्य समस्याओं को सदन में उठाया जायेगा. झारखंड के 60 गांव के लोग मंडल डैम के शिलान्यास का विरोध कर रहे हैं. सरकार आंदोलनकारियों की आवाज को दबा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola