रांची : स्पोर्ट्स एकेडमी में चयन के लिए बच्चों का ट्रायल सात जनवरी से
Updated at : 02 Jan 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित स्पोर्ट्स एकेडमी के नये सत्र के लिए ट्रायल सात जनवरी से शुरू होगा. एक जून से नया सत्र शुरू होगा. इसमें कुल 250 बच्चों का अंतिम चयन होना है. चयन प्रक्रिया करीब 34 हजार स्कूलों में चलाने की योजना है. करीब पांच लाख बच्चों को ट्रायल में […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित स्पोर्ट्स एकेडमी के नये सत्र के लिए ट्रायल सात जनवरी से शुरू होगा. एक जून से नया सत्र शुरू होगा. इसमें कुल 250 बच्चों का अंतिम चयन होना है. चयन प्रक्रिया करीब 34 हजार स्कूलों में चलाने की योजना है. करीब पांच लाख बच्चों को ट्रायल में शामिल कराने का लक्ष्य है. इस बार एप के माध्यम से भी निबंधन करा सकते हैं. साल के पहले दिन सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने इससे संबंधित एेप (खेल महाकुंभ) लांच किया.
यह मोबाइल पर भी डाउनलोड हो सकेगा. सीसीएल की वेबसाइट (सीसीएल डॉट जीओवी डॉट इन) से लॉग इन कर भी आवेदन फॉर्म अपलोड किया जा सकता है. आवेदन अपलोड करने के साथ ही आवेदक को ट्रायल की तिथि भी मिल जायेगी. इसमें आठ से 12 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं. उनके रहने, खाने, पढ़ने का इंतजाम राज्य सरकार और सीसीएल मिल कर करते हैं.
इनको आनेवाले ओलंपिक के लिए तैयार किया जायेगा. अभी बच्चों का एथलेटिक्स, कुश्ती, तीरंदाजी, तायक्वांडो, शूटिंग, बॉक्सिंग, साइकलिंग, वेटलिफ्टिंग, तैराकी और फुटबॉल के लिए चयन हो रहा है.
श्री सिंह ने बताया कि अकादमी से 170 बच्चे 268 मेडल राष्ट्रीय, जिला व जोनल स्तर पर जीत चुके हैं. जिला स्तर से बच्चों को भेजना बंद कर दिया गया है. यहां रहने वाले सभी बच्चे गांव से आते हैं. यह अकादमी देश का मार्गदर्शन कर सकती है. इसमें और सुधार की संभावना बनी हुई है. इस बार कोशिश की जा रही है कि चयन प्रकिया पंचायत स्तर से हो.
क्या है कार्यक्रम
पहले चरण का आवेदन और ट्रायल : सात जनवरी से पांच फरवरी तक दूसरे चरण का ट्रायल (जिला स्तर पर ) : सात फरवरी से 20 अप्रैल तक तीसरे चरण का ट्रॉयल (टॉप तीन हजार बच्चे) : आठ से 13 मई खेलगांव, होटवार में 18 जून को मेडिकल टेस्ट एक जून से नया सत्र शुरू होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




