ePaper

इजरायल दौरे पर जायेंगी सूबे की 32 महिला कृषक

Updated at : 28 Dec 2018 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
इजरायल दौरे पर जायेंगी सूबे की 32 महिला कृषक

रांची : सरकार ने 32 प्रगतिशील महिला किसानों को इजरायल भ्रमण कराने का कार्यक्रम बनाया है. इनके साथ छह महिला पदाधिकारी भी जायेंगी. इनमें डीसी रामगढ़ बी राजेश्वरी, डीडीसी खूंटी अंजलि यादव, डीडीसी लोहरदगा रोनिता रमैया, डीडीसी साहेबगंज नैंसी सहाय, डीएफअो जमशेदपुर पेरिसेती भार्गवी तथा पीएमयू की सदस्य दीपिका सैनी शामिल हैं. दल सात से […]

विज्ञापन

रांची : सरकार ने 32 प्रगतिशील महिला किसानों को इजरायल भ्रमण कराने का कार्यक्रम बनाया है. इनके साथ छह महिला पदाधिकारी भी जायेंगी. इनमें डीसी रामगढ़ बी राजेश्वरी, डीडीसी खूंटी अंजलि यादव, डीडीसी लोहरदगा रोनिता रमैया, डीडीसी साहेबगंज नैंसी सहाय, डीएफअो जमशेदपुर पेरिसेती भार्गवी तथा पीएमयू की सदस्य दीपिका सैनी शामिल हैं. दल सात से 10 जनवरी तक दौरे पर रहेगा, जहां वे खेती, बागवानी व पशुपालन के नव प्रयोग व तकनीक के बारे जानेंगी.

इससे पहले महिला किसान व पदाधिकारी छह जनवरी को रांची पहुंचेंगी तथा हेहल स्थित इटीसी में उनकी वार्ता कृषि व पशुपालन मंत्री रणधीर सिंह व सचिव पूजा सिंघल से होगी. सात जनवरी को रांची से दिल्ली पहुंचने के बाद इसी दिन शाम 4.30 बजे यह दल इजरायल के लिए रवाना हो जायेगा. अाठ जनवरी को इनकी मुलाकात इजरायल के कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री से होगी तथा इनका फील्ड विजिट होगा. नौ जनवरी को भी फिल्ड विजिट तथा 10 को इंडस्ट्रियल विजिट के साथ यात्रा पूरी होगी. महिलाअों का दल 10 जनवरी को नयी दिल्ली के लिए रवाना होगा.
महिला किसानों की सूची : शंकरी देवी, पूर्णिमा देवी, सत्यश्री सिंह, कल्पना झा व अनिता देवी (देवघर). मुखोदी सोरेन, बासोनी बेसरा, संगीता कुणाल, बेबी देवी व रुबीना सोरेन (सभी दुमका). रीना देवी, सोनामनी देवी, बेला सोरेन व किरण देवी (सभी गोड्डा). सलोनी हेंब्रोंम, कुमारी ललिता बास्की, देवासी बेसरा व करमी देवी (सभी जामताड़ा). तेरेसा टुडू, प्रमिला हांसदा, रीना हांसदा, ज्योतिका हांसदा व मिनिसेंत तुरी (सभी पाकुड़). शांति सोरेन, बेला किस्कू, शांति टुडू, निर्मला हांसदा व अमृता कुमारी (सभी साहेबगंज). पुष्पा सिंकू, शकुंतला सामद, सुलवंती कुइ गगराई व सोनिया कलुंदिया (सभी प.सिंहभूम).
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola