रांची : हड़ताल के कारण बैंकों की शाखाओं में लटके रहे ताले, नहीं हुआ कोई भी काम

Published at :27 Dec 2018 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हड़ताल के कारण बैंकों की शाखाओं में लटके रहे ताले, नहीं हुआ कोई भी काम

यूएफबीयू के आह्वान पर बैंकों में हुई राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल रांची : यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बुधवार को बैंकों में राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल हुई. इसका असर राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में साफ दिखा. यूएफबीयू की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक इस हड़ताल में झारखंड से […]

विज्ञापन
यूएफबीयू के आह्वान पर बैंकों में हुई राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल
रांची : यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बुधवार को बैंकों में राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल हुई. इसका असर राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में साफ दिखा. यूएफबीयू की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक इस हड़ताल में झारखंड से लगभग 18,000 अधिकारियों और कर्मचारियों शामिल हुए.
हड़ताल के दौरान रांची, जमशेदपुर, रामगढ़, देवघर, गुमला, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, धनबाद, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा सहित अन्य जिलों के बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे. विभिन्न बैंकों की शाखाओं से पैसा जमा-निकासी, चेक क्लियरिंग, डीडी, एफडी सहित अन्य काम पूरी तरह से ठप रहे. यानी बैंकों में किसी तरह का कामकाज नहीं हुआ. हड़ताल की वजह से लोग काफी परेशान रहे. इधर, हड़ताल के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की. हड़ताल की वजह से अब गुरुवार को बैंक खुलेंगे. ऐसे में बैंकों में अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola