रांची : जेएसएससी को शपथ पत्र से जवाब देने का निर्देश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में मंगलवार को हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में दायर याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई करते हुए जेएसएससी को शपथ पत्र के जरिये जवाब दाखिल करने काे कहा़ मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी. इससे पूर्व अधिवक्ता विजयकांत दुबे ने अदालत को […]
विज्ञापन
रांची : हाइकोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में मंगलवार को हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में दायर याचिका पर सुनवाई हुई.
अदालत ने सुनवाई करते हुए जेएसएससी को शपथ पत्र के जरिये जवाब दाखिल करने काे कहा़ मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी. इससे पूर्व अधिवक्ता विजयकांत दुबे ने अदालत को बताया कि प्रार्थी ने लातेहार जिला से इतिहास व नागरिक शास्त्र विषय में शिक्षक पद के लिए आवेदन दिया था. संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में वह सफल रही. लेकिन रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद भी जेपीएससी ने उनका चयन रद्द कर दिया.
कहा कि इतिहास विषय के लिए आवेदन मांगा गया था, लेकिन आपने प्राचीन इतिहास प्रतिष्ठा की डिग्री हासिल की है. यह मान्य नहीं होगा. उन्होंने आयोग द्वारा उनका चयन रद्द करने को निरस्त करने का आग्रह किया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी लातेहार निवासी सुप्रिया दुबे ने रिट याचिका दायर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










