रांची : झारखंड की जनता ने सभी पार्टियों को देखा, अब झाविमो की बारी : बाबूलाल
Updated at : 14 Dec 2018 11:58 PM (IST)
विज्ञापन

रांची : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2019 में होनेवाले चुनाव में फतह करने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें. 2019 झाविमो का है़ झारखंड गठन के 18 वर्षों में राज्य की जनता ने सभी पार्टियों को देखा है. अब झाविमो को देखने की बारी है़ श्री मरांडी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2019 में होनेवाले चुनाव में फतह करने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें. 2019 झाविमो का है़ झारखंड गठन के 18 वर्षों में राज्य की जनता ने सभी पार्टियों को देखा है. अब झाविमो को देखने की बारी है़
श्री मरांडी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में रांची जिला महानगर और ग्रामीण के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि आज झाविमो को चाहने वालों की तादाद बहुत बढ़ी है़ झारखंड की जनता इस बार झाविमो की तरफ देख रही है़ अब भाजपा का अंत का समय शुरू हो चुका है़
तीन राज्यों के चुनाव ने बता दिया है कि भाजपा के गलत कार्यों का जनता जवाब दे रही है़ 2019 में बीजेपी झारखंड से जड़ से समाप्त हो जायेगी़ बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रम तय किये गये. खासकर 17 फरवरी को लोकसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने और पार्टी नेता बंधु तिर्की की गिरफ्तारी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया़
रांची लोकसभा के अंतर्गत आनेवाले सभी छह विधानसभा से 350 पंचायत, 13 मंडल व 53 वार्डों से 20 हजार पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे़ श्री मरांडी ने 15 जनवरी तक सभी प्रखंड एवं पंचायतों में कमेटी पुनर्गठित कर सूची जमा करने का निर्देश दिया़
पार्टी नेता बंधु तिर्की की गिरफ्तारी के खिलाफ 19 दिसंबर को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय महाधरना देने का निर्णय लिया गया़ पार्टी के सचिव राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि रघुवर सरकार विरोधियों का आवाज दबाना चाहती है़
बैठक में प्रभुदयाल बड़ाईक, तौहीद आलम, शोभा यादव, उत्तम यादव, बल्कु उरांव, संपति देवी, संजय टोप्पो, नजीबुल्लाह खान, शिवा कच्छप, मुन्ना बड़ाईक, सज्जाद अंसारी सहित कई लोग शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




