रांची : क्लोन चेक के जरिये 33 लाख की निकासी, प्राथमिकी का आवेदन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : अलबर्ट एक्का चौक के समीप स्थित बैंक अॉफ इंडिया से क्लोन चेक के माध्यम से 33 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. यह निकासी अगस्त माह में की गयी है. इस संबंध में बैंक मैनेजर ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. बताया जाता है […]
विज्ञापन
रांची : अलबर्ट एक्का चौक के समीप स्थित बैंक अॉफ इंडिया से क्लोन चेक के माध्यम से 33 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया है. यह निकासी अगस्त माह में की गयी है. इस संबंध में बैंक मैनेजर ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.
बताया जाता है कि बैंक के सेवानिवृत अधिकारी के चेक का क्लोन तैयार कर रुपये की अलग-अलग समय निकासी की गयी है. इस संबंध में बैंक मैनेजर ने कोतवाली इंस्पेक्टर को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे किसी स्टॉफ की मिलीभगत से ऐसा संभव हुआ है.
संतोष कुमार चौरसिया को रिमांड पर लेगी पुलिस: एसबीअाइ मेन ब्रांच कचहरी शाखा से ठेकेदार का 9़ 80 लाख रुपये क्लोन चेक के माध्यम से निकाला गया था.
इस मामले में पीड़ित ठेकेदार को बैंक की ओर से पैसा वापस कर दिया गया है़ इस मामले के सरगना संतोष कुमार चौरसिया को कोतवाली पुलिस रिमांड पर लेगी़ एसबीआइ के अलावा गिरोह ने कई अन्य बैंकों से भी चेक क्लोन के माध्यम से निकासी की है. बैंक ऑफ इंडिया से भी 33 लाख रुपये की निकासी का मामला साफ हो सकता है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










