ePaper

रांची : परामर्शी तैयार करेंगे जल संसाधन योजना की रिपोर्ट

Updated at : 05 Dec 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : परामर्शी तैयार करेंगे जल संसाधन योजना की रिपोर्ट

रांची : जल संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए टेक्नो-इकॉनोमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट परामर्शी तैयार करेंगे. परामर्शी इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सर्विस तथा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन भी तैयार करेंगे. इसके अतिरिक्त भी अन्य परामर्शी सेवाएं प्राप्त करने के लिए विभाग ने 21 एजेंसियों को सूचीबद्ध किया है. इसके लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किया […]

विज्ञापन
रांची : जल संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए टेक्नो-इकॉनोमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट परामर्शी तैयार करेंगे. परामर्शी इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सर्विस तथा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन भी तैयार करेंगे. इसके अतिरिक्त भी अन्य परामर्शी सेवाएं प्राप्त करने के लिए विभाग ने 21 एजेंसियों को सूचीबद्ध किया है.
इसके लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किया था. कुल 28 एजेंसियों ने आवेदन किया था. इसमें से 60 फीसदी से अधिक अंक लाने वाली 21 एजेंसियों का चयन किया गया है. इन चयनित एजेंसियों की सेवा अब विभाग लेगी.
जिन एजेंसियों को सूचीबद्ध किया गया है : वैपकॉन लिमिटेड हरियाणा, केपीएमजी एडवाइजरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड व यूनिटी आइ वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र, पीकेएस इंफ्रा इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद, मार्स प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद,ट्रैक्टेबल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव, जियो डिजाइन रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड व एक्वा पंप इंफ्रा वेंचर लिमिटेड बड़ोदरा, सम्राट इंफ्रा टेक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड पुणे, नानक इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, अर्सी इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, बस्तर इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, सेंसिस टेक लिमिटेड व विकाल पाटिल एंड एसोसिएट नागपुर, वैदेही इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग सर्विस प्रा लिमिटेड अंबिकापुर, आलिया इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, सिद्धि कंसल्टिंग इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड पुणे एवं पिरी मूव इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड छत्तीसगढ़, शिंदे एसोसिएट कंसल्टिंग इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र, फीडबैक इंफ्रा प्रा लिमिटेड मुंबई, सिग्मा रिसोर्स डेवलपमेंट कंसल्टेंट प्रा लिमिटेड रांची, रांची डिजाइन एंड कंसल्टेंसी सर्विस प्रा लिमिटेड रांची, आइएनआरएम कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड और प्रोजेक्ट डिजाइन एंड वैल्यू इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी प्रा लिमिटेड, झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंट लिमिटेड रातू रोड रांची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola