झारखंड सरकार एक व पांच को करायेगी इंडस्ट्री रोड शो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एक को बेंगलुरु व पांच को दिल्ली में होगा रोड शो रांची : झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी 2019) पर ग्लोबल स्किल समिट 2019 को लेकर इंडस्ट्री रोड शो किया जायेगा. एक दिसंबर 2018 को प्रथम चरण में बेंगलुरु अौर द्वितीय चरण में पांच दिसंबर को दिल्ली में रोड शो होगा. इसका […]
विज्ञापन
एक को बेंगलुरु व पांच को दिल्ली में होगा रोड शो
रांची : झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी 2019) पर ग्लोबल स्किल समिट 2019 को लेकर इंडस्ट्री रोड शो किया जायेगा. एक दिसंबर 2018 को प्रथम चरण में बेंगलुरु अौर द्वितीय चरण में पांच दिसंबर को दिल्ली में रोड शो होगा. इसका मकसद राज्य के युवाअों को अधिक से अधिक नौकरी दिलाना है. इस रोड शो के माध्यम से देश की नामी-गिरामी प्रतिष्ठित कंपनियों को झारखंड के कौशल विकास कार्यक्रम के प्रति आकर्षित करना है.
इस रोड शो के माध्यम से झारखंड में कौशल विकास की मजबूत आधारशिला तैयार कर भविष्य में सृजित होनेवाले नये रोजगार के लिए मानक रूप रेखा तैयार करने का प्रयास किया जायेगा. बेंगलुरु में एक दिसंबर को आयोजित रोड शो में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, उच्च शिक्षा सचिव राजेश शर्मा, कौशल मिशन निदेशक रवि रंजन, सीइअो अमर झा सहित झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी व झारखंड सरकार के अन्य वरीय अधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा फेडरेशन अॉफ कर्नाटक चेंबर अॉफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सुधाकर सेट्टी, कनेक्ट इंडिया के संयोजक एलआर श्रीधर भी शामिल होंगे.
उच्च शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि पांच दिसंबर को दिल्ली में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री रघुवर दास, शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव, मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, कौशल मिशन के निदेशक रवि रंजन, सीइअो अमर झा आदि शामिल होंगे. इस रोड शो का विषय विजन अॉफ स्किल डेवलपमेंट इन झारखंड रखा गया है. पांच दिसंबर को रोड शो में मुख्यमंत्री नियोक्ताअों से सीधा संवाद भी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










