रांची : मुख्यमंत्री पहुंचे पार्टी ऑफिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलेबिरा उप चुनाव, गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के विवाद पर हुई चर्चा रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार की शाम अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे. पार्टी मुख्यालय में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश सहित कई पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में उन्होंने बातचीत […]
विज्ञापन
कोलेबिरा उप चुनाव, गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के विवाद पर हुई चर्चा
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार की शाम अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे. पार्टी मुख्यालय में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश सहित कई पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में उन्होंने बातचीत की़ कोलेबिरा उप चुनाव को लेकर प्रदेश के नेताओं से उन्होंने मंत्रणा की.
कोलेबिरा में पार्टी की सांगठनिक स्थिति और प्रत्याशी को लेकर चर्चा हुई. गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के बीच चल रहे विवाद को लेकर भी नेताओं के बीच चर्चा हुई. संगठन की ओर से बताया गया कि दोनों जनप्रतिनिधियों को शोकॉज जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही पार्टी के भावी कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनी.
इसमें नेताओं के विधानसभावार प्रवास और पदयात्रा पर विस्तारपूर्वक बातचीत हुई. बूथ स्तर पर चल रही सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गयी. बूथ स्तर पर केंद्रीय नेतृत्व से मिले टास्क के बारे में भी सीएम को बताया गया. राज्य में पारा शिक्षक की हड़ताल को लेकर भी उनकी बातचीत हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










