लालू प्रसाद को एम्स से रिम्स लाना साजिश : रघुवंश प्रसाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2018 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद से राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने शनिवार को मुलाकात की. मुलाकात के बाद पत्रकारों को रघुवंश प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद को साजिश के तहत एम्स से रिम्स लाया गया है. उनका शुगर […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद से राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने शनिवार को मुलाकात की. मुलाकात के बाद पत्रकारों को रघुवंश प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद को साजिश के तहत एम्स से रिम्स लाया गया है. उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है. घाव के कारण चलने-फिरने में अभी भी दिक्कत है. बीमारी नियंत्रित नहीं है. उन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि लालू यादव को सरकार ने साजिश के तहत एम्स से यहां रेफर कर दिया है. उनका बड़े अस्पताल में इलाज कराने की जरूरत है. पूर्व मंत्री कांति सिंह ने कहा कि बिहार व झाराखंड की जनता लालू प्रसाद को बाहर देखना चाहती है. सीबीआई की पोल खुलने के बाद स्पष्ट हो गया है कि उन्हें फंसाया गया है.
पत्रकारों से कांति सिंह ने कहा कि तेजप्रताप यादव के निजी जिंदगी के मामले को राजनीतिक शक्ल नहीं देना चाहिए. यह पूरी तरह से पारिवारिक मामला है. उनकी शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ है, ऐसे में तलाक का मामला ही नहीं बनता है. किसी वकील की गलती के कारण यह सब हुआ है. इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




