ePaper

झारखंड संघर्ष यात्रा का तीसरा चरण पलामू में 28 से शुरू होगा

Updated at : 21 Nov 2018 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड संघर्ष यात्रा का तीसरा चरण पलामू में 28 से शुरू होगा

रांची : झामुमो के झारखंड संघर्ष यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 28 नवंबर से होगी. भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तीन दिसंबर तक यात्रा निकाली जायेगी. यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन करेंगे. इसको लेकर पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है. यात्रा का रूट चार्ट तैयार किया जा […]

विज्ञापन
रांची : झामुमो के झारखंड संघर्ष यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 28 नवंबर से होगी. भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ तीन दिसंबर तक यात्रा निकाली जायेगी. यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन करेंगे. इसको लेकर पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है. यात्रा का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है.
प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कुमार पिंटू ने बताया कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी की ओर से संघर्ष यात्रा निकाली जा रही है.
पार्टी भाजपा सरकार की जमीन लूट, भूख से मौत, मंहगाई की मार, विद्यालयों की बंदी, पुलिसिया बर्बरता, जेपीएससी में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी, दारोगा भर्ती में गड़बड़ी, डोभा व कंबल घोटाला, दलितों पर अत्याचार, पारा शिक्षकों व होमगार्ड की अनदेखी, लचर बिजली व्यवस्था को लेकर जनता के बीच जायेगी. युवाओं से संवाद स्थापित कर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर किया जायेगा.
झामुमो के पहले चरण की संघर्ष यात्रा कोल्हान प्रमंडल में की गयी थी. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के दूसरे चरण की यात्रा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल उलीहातू से शुरू की गयी थी. संघर्ष यात्रा में जनता के मिल रहे समर्थन से पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उत्साहित हैं. पार्टी की ओर से राज्य के पांचों प्रमंडल में संघर्ष यात्रा निकाली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola