रांची़ : आयुष्मान योजना से समाजसेवी को भी जोड़ें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा है कि आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण में गैर सरकारी तंत्र की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाये़ इसमें समाज के प्रबुद्ध समाजसेवी लोगों की मदद ली जाये़ श्री पोद्दार ने इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है़ इस परियोजना के क्रियान्वयन में संलग्न सरकारी […]
विज्ञापन
रांची़ : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा है कि आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण में गैर सरकारी तंत्र की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाये़ इसमें समाज के प्रबुद्ध समाजसेवी लोगों की मदद ली जाये़ श्री पोद्दार ने इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है़
इस परियोजना के क्रियान्वयन में संलग्न सरकारी तंत्र के अलावा विशेष टीम का गठन किया जाये़ इस टीम में विभिन्न स्तरों के जनप्रतिनिधि, अस्पतालों के प्रतिनिधि,समाजसेवी एवं समाज के प्रबुद्धजन शामिल किये जाये़ं इस टीम का नेतृत्व किसी वरीय सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा जा सकता है़
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र की भांति ही आयुष्मान भारत योजना के लिए भी कॉल सेंटर की स्थापना उपयोगी साबित हो सकती है़ कॉल सेंटर में ऐसे अधिकारी को अनिवार्यतः प्रतिनियुक्त किया जाये, जिसे योजना के प्रावधानों की जानकारी हो और आकस्मिक स्थिति में निर्णय लेने में सक्षम हो़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










