रांची : कमांड एरिया में डीवीसी वापस लेगा लोड शेडिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिजली निगम व डीवीसी के बीच हुई बात रांची : डीवीसी 18 नवंबर से कमांड एरिया में लोड शेडिंग को वापस लेगा. झारखंड बिजली वितरण निगम और डीवीसी के बीच गुरुवार को इस मुद्दे पर बातचीत हुई. इसमें लोड शेडिंग वापस लेने पर चर्चा की गयी. शुक्रवार को फिर बैठक होगी. झारखंड बिजली वितरण निगम […]
विज्ञापन
बिजली निगम व डीवीसी के बीच हुई बात
रांची : डीवीसी 18 नवंबर से कमांड एरिया में लोड शेडिंग को वापस लेगा. झारखंड बिजली वितरण निगम और डीवीसी के बीच गुरुवार को इस मुद्दे पर बातचीत हुई. इसमें लोड शेडिंग वापस लेने पर चर्चा की गयी. शुक्रवार को फिर बैठक होगी.
झारखंड बिजली वितरण निगम के एमडी राहुल पुरवार ने कहा कि डीवीसी लोड शेडिंग के फैसले को वापस ले सकता है.इस मुद्दे पर गंभीरता से शुक्रवार को बातचीत होगी. इधर, सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से डीवीसी के शेडिंग के फैसले पर बातचीत की है. कहा गया है कि अभी राज्य भर में स्थापना दिवस समारोह चल रहा है.
ऐसी स्थिति में शेडिंग किया जाना उचित नहीं है. सूत्रों ने बताया कि डीवीसी के चेयरमैन ने झारखंड के अधिकारियों से बातचीत में सकारात्मक संकेत दिये हैं. शुक्रवार को आधिकारिक रूप से शेडिंग वापस लिये जाने की घोषणा की जा सकती है. गौरतलब है कि डीवीसी ने 18 नवंबर की आधी रात से कमांड एरिया में सात घंटे तक लोड शेडिंग करने की चेतावनी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










