रांची : जिला मुख्यालयों में विपक्षी दलों का धरना 21 को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : विपक्षी दल और सामाजिक संगठनों की बैठक सोमवार को बिहार क्लब में हुई. इसकी अध्यक्षता गोपीकांत बख्शी ने की. इसमें कहा गया कि 16 जुलाई के बाद विपक्षी दलों एवं सामाजिक संगठनों ने कोई कार्यक्रम नहीं किया है. इस दौरान केंद्र में राफेल जैसा घोटाला हो गया. सीबीआइ की स्वायत्तता पर सवाल खड़ा […]
विज्ञापन
रांची : विपक्षी दल और सामाजिक संगठनों की बैठक सोमवार को बिहार क्लब में हुई. इसकी अध्यक्षता गोपीकांत बख्शी ने की. इसमें कहा गया कि 16 जुलाई के बाद विपक्षी दलों एवं सामाजिक संगठनों ने कोई कार्यक्रम नहीं किया है. इस दौरान केंद्र में राफेल जैसा घोटाला हो गया. सीबीआइ की स्वायत्तता पर सवाल खड़ा हो गया है. इन्हीं मुद्दों को लेकर 15 या 16 नवंबर को राज्यपाल से संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मिलेगा.
21 नवंबर को सभी जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इन्हीं मुद्दों को लेकर रैली निकाली जायेगी. इसकी तिथि नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी से बात कर तय होगी. बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए भाकपा राज्य सचिव भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि हजारीबाग के इचाक प्रखंड के क्रशर और खदान व्यावसायियों को प्रशासन परेशान कर रहा है.
बैठक में केडी सिंह, महेंद्र पाठक, कांग्रेस के विनय सिन्हा दीपू, झाविमो के राजीव रंजन, राजद के राजेश यादव, झामुमो के अंतु तिर्की, बसपा के आजम अहमद, आप के लक्षमी नारायण मुंडा, माले के जनार्दन प्रसाद, मासस के सुशांतो सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बारला, फादर स्टेन स्वामी, वासवी किड़ो, आलोक कुजूर, रवि पीटर, शिवा कच्छप, राजू महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










